कौन सा देश मिडिल ईस्ट के तेल पर सबसे अधिक निर्भर? किस नंबर पर भारत

Middle East Oil Dependency: IEA के अनुसार कई देश मिडिल ईस्ट तेल पर निर्भर हैं। जापान, पाकिस्तान, भारत और चीन प्रमुख आयातक हैं, जबकि अमेरिका और कनाडा कम निर्भर हैं। जानिये भारत की निर्भरता कितनी है।

Middle East Oil Dependency : वैश्विक ऊर्जा बाजार में मिडिल ईस्ट का कच्चा तेल कई देशों के लिए (crude oil imports) एक अहम स्रोत बना हुआ है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के 2024 के आंकड़ों के आधार पर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें यह बताया गया है कि अलग-अलग देश अपनी कुल तेल खपत का कितना हिस्सा मिडिल ईस्ट से आयात करते हैं। यह आंकड़े दिखाते हैं कि दुनिया के कई देश अभी भी ऊर्जा जरुरतों के लिए इस क्षेत्र पर काफी निर्भर हैं, हालांकि यह निर्भरता हर देश में अलग-अलग है।

Middle East oil dependency, crude oil imports, energy security, IEA 2024 data, Japan oil imports, India oil dependence

मिडिल ईस्ट के तेल पर देशों की निर्भरता

एशिया के देश सबसे आगे

रिपोर्ट के अनुसार एशिया के कई बड़े देश मिडिल ईस्ट के तेल पर काफी ज्यादा निर्भर हैं। इसमें सबसे ऊपर छोटे देश भी हैं, लेकिन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की निर्भरता वैश्विक दृष्टि से ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है। जापान इस लिस्ट में सबसे आगे है, जहां देश की कुल तेल खपत का करीब 77% हिस्सा मिडिल ईस्ट से आता है। इसी तरह ताइवान में यह आंकड़ा करीब 63% और साउथ कोरिया में करीब 57% है। दक्षिण एशिया में भी स्थिति काफी महत्वपूर्ण है। भारत की बात करें तो देश अपनी कुल तेल खपत का करीब 45% हिस्सा मिडिल ईस्ट से आयात करता है। वहीं चीन करीब 38% तेल इसी क्षेत्र से प्राप्त करता है। इसके अलावा पाकिस्तान भी उच्च निर्भरता वाले देशों में शामिल है, जहां यह हिस्सा करीब 78% तक पहुंच जाता है। श्रीलंका और थाइलैंड जैसे देशों में भी मिडिल ईस्ट के तेल का बड़ा योगदान देखा जाता है।

End of Feed