मुकेश अंबानी के सबसे बड़े बेटे Akash Ambani के पास कौन सी कंपनी की कमान, जानें कितनी है दौलत

Akash Ambani Net worth: मौजूदा समय में आकाश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े हैं। रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी हैं। 2022 में आकाश अंबानी को रिसायंस जियो का चेयरमैन बनाया गया। इससे पहले वो रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड में स्ट्रेटजी चीफ के तौर पर कार्यरत थे, जिसके बाद वो जियो इंफोकॉम लिमिटेड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बन गए थे।

Akash Ambani Net worth: देश में उभरते बिजनेसमैन में अब आकाश अंबानी (Akash Ambani) का नाम शामिल हो रहा है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बड़े बेटे आकाश अंबानी, कॉरपोरेट जगत में धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रहे हैं। एशिया के सबसे अमीर बिजनेमैन मुकेश अंबानी के बेटे को कारोबार विरासत में मिला है। अपनी लीडरशिप स्किल और पॉलिसी की बदौलत वह रिलायंस इंडस्ट्रीज, जियो प्लेटफॉर्म और अन्य ग्रुपों में योगदान दे रहे हैं। यहां हम आपको आकाश अंबानी से जुड़ी खास बातों के बारे में बता रहे हैं। जिनमें आकाश अंबानी की नेवटर्थ, करियर और उन्होंने कहां से पढ़ाई की है शामिल है।

Akash Ambani

आकाश अंबानी।

आकाश अंबानी कितने अमीर हैं?

आकाश अंबानी जियो इंफोकॉम की कमान संभालते हैं (Akash Ambani Net worth) और इंडिया टाइम्स के अनुसार उसकी वैल्युएशन 40 बिलियन डॉलर है। इसे यदि भारतीय रुपये में बदले तो यह 332,000 करोड़ रुपये होगी।

आकाश अंबानी का करियर

मौजूदा समय में आकाश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) से जुड़े हैं। रिलायंस कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं। 2022 में आकाश अंबानी को रिलायंस जियो (Reliance Jio) का चेयरमैन बनाया गया। इससे पहले वो रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड (Reliance Jio Infocom Limited) में स्ट्रेटजी चीफ के तौर पर कार्यरत थे, जिसके बाद वो जियो इंफोकॉम लिमिटेड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बन गए थे। वह रिलायंस ग्रुप्स (Reliance Groups) की कई कंपनियों में अहम पदों पर काम करते हैं। इसमें रिलायंस ग्रुप्स के जियो प्लेटफॉर्म और रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) शामिल है। जियो को उंचाईयों तक पहुंचाने में आकाश अंबानी की भूमिका है।

End of Feed