रिटायरमेंट के लिए कहां लगाएं पैसा, PPF, एफडी, NPS या पोस्ट ऑफिस में कौन सबसे अच्छे विकल्प?

भारत में PPF, FD, NPS और पोस्ट ऑफिस स्कीमों को सबसे भरोसेमंद माना जाता है। लेकिन ये सभी उत्पाद एक जैसा काम नहीं करते। आइए, आपकी उम्र और जरूरत के हिसाब से इनके फायदे और सीमाओं को समझें।

नौकरी में रहते पैसे की कमी नहीं होती है क्योंकि हर महीने सैलरी आती है। लेकिन रिटायरमेंट के बाद यह रेगुलर इनकम रुक जाती है। इसलिए नौकरी में रहते रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम के लिए निवेश करना बहुत जरूरी है। अब बड़ा सवाल यह है कि रिटायरमेंट के लिए PPF, एफडी, NPS या पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम में कहां करें निवेश? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो चलिए इसका जवाब देते हैं।

investment tips

रिटायरमेंट प्लानिंग

महंगाई के असर को न करें नजरअंदाज

मान लीजिए आपके परिवार का मौजूदा मासिक खर्च ₹50,000 है। अगर महंगाई औसतन 6% सालाना रहती है, तो 20 साल बाद यही खर्च करीब ₹1.60 लाख और 25 साल बाद करीब ₹2.15 लाख हो सकता है। यानी रिटायरमेंट फंड का लक्ष्य तय करते समय सिर्फ यह सोचना पर्याप्त नहीं है कि आपको ₹1 करोड़ या ₹2 करोड़ चाहिए। यह भी देखना होगा कि रिटायरमेंट के समय आपकी जीवनशैली और मासिक खर्च कितने होंगे।

End of Feed