बिजनेस

Jio Financial Services की कब होगी लिस्टिंग? मुकेश अंबानी जल्द कर सकते हैं ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2023, 11:05 AM IST

Reliance Industries Ltd AGM Updates: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) कंपनी की 46वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) 28 अगस्त 2023 को करने वाली है।

Image

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड

Photo : BCCL

Reliance Industries Ltd AGM Updates: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) कंपनी की 46वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) 28 अगस्त 2023 को करने वाली है। जो दोपहर 2:00 बजे की जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस एजीएम में आरआईएल बोर्ड को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की शेयर लिस्टिंग के संबंध में कुछ नए प्लान के घोषणा की उम्मीद है। यही वजह है कि इस एजीएम का सबसे अधिक इंतजार किया जा रहा है। हालांकि,आरआईएल ने अभी तक अपने एजीएम एजेंडे के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

उससे पहले कंपनी शेयर बाजार में 21 अगस्त को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। इस बार कंपनी अपने योग्य निवेशकों को 9 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड देने का फैसला किया है। अब एजीएम के दौरान यह देखना होगा कि डिमर्जर के बाद क्या जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग डेट का ऐलान मुकेश अंबानी करते हैं या नहीं।

इस पर रहेगी नजर

कुछ दिन पहले मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और विश्व की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैक रॉक के बीच समझौता हुआ है। ऐसे में एजीएम के जरिए मुकेश अंबानी अपनी ग्रोथ प्लान को दुनिया के सामने रख सकते हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी एजीएम

पिछले महीने रिलायंस रिटेल ने बायबैक की योजना का ऐलान किया था। कंपनी छोटे निवेशकों से 1071 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर वापस खरीदेगी। ऐसे में रिलायंस एजीएम के जरिए कुछ बड़ा करेगी इस पर सभी की नजर रहेगी। पिछले वर्षों की तरह, आरआईएल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एजीएम आयोजित करेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article