Holi 2025 Holiday Date NSE : कब है होली की छुट्टी, 13, 14 या 15 मार्च किस दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE हॉलिडे कब रहेगा

Share Market Trading on Holi 2025 : होली 2025 पर शेयर बाजार में अवकाश रहेगा। 14 मार्च 2025 (शुक्रवार) को नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, करेंसी और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR) सेगमेंट पूरी तरह बंद रहेंगे। BSE और NSE की आधिकारिक छुट्टियों की सूची के अनुसार, इस साल कुल 14 अवकाश तय हैं। हालांकि, होली के बाद अगले कारोबारी दिन से सामान्य रूप से बाजार में ट्रेडिंग फिर से शुरू हो जाएगी।

BSE and NSE Holi Holiday: अगले हफ्ते देशभर में रंगों का त्योहार होली 2025 धूमधाम से मनाया जाएगा। इस खास मौके पर सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ अन्य वित्तीय संस्थानों में अवकाश रहेगा। ऐसे में निवेशकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि 14 मार्च 2025 शुक्रवार को शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद रहेगा? आइए जानते हैं NSE और BSE के अवकाश को लेकर पूरी जानकारी।

Holi 2025 Holiday Date NSE, Holi 2025 stock market holiday

होली 2025 पर शेयर बाजार बंद, जानें NSE और BSE की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

होली के दिन शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी या नहीं?

BSE और NSE की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, होली के दिन 14 मार्च को शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। यानी इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, SLB सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स EGR सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। निवेशक इस दिन कोई शेयर खरीद या बेच नहीं सकेंगे।

End of Feed