BSE and NSE Holi Holiday: अगले हफ्ते देशभर में रंगों का त्योहार होली 2025 धूमधाम से मनाया जाएगा। इस खास मौके पर सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ अन्य वित्तीय संस्थानों में अवकाश रहेगा। ऐसे में निवेशकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि 14 मार्च 2025 शुक्रवार को शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद रहेगा? आइए जानते हैं NSE और BSE के अवकाश को लेकर पूरी जानकारी।
होली के दिन शेयर बाजार में ट्रेडिंग होगी या नहीं?
BSE और NSE की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, होली के दिन 14 मार्च को शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। यानी इस दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, SLB सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स EGR सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। निवेशक इस दिन कोई शेयर खरीद या बेच नहीं सकेंगे।
होली के बाद कब होगी ट्रेडिंग?
होली के अवकाश के बाद अगले कारोबारी दिन से शेयर बाजार में सामान्य रूप से ट्रेडिंग शुरू होगी। सुबह 9:00 बजे से 9:15 तक प्री-ओपन सेशन होगा और 9:15 से दोपहर 3:30 तक नियमित ट्रेडिंग होगी।
NSE और BSE की 2025 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
BSE और NSE की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस साल 14 प्रमुख अवकाश घोषित किए गए हैं। आइए जानते हैं इस साल शेयर बाजार कब-कब बंद रहेगा
| छुट्टियां | तारीख | दिन |
| महाशिवरात्रि | 26 फरवरी 2025 | बुधवार |
| होली | 14 मार्च 2025 | शुक्रवार |
| ईद-उल-फितर रमजान ईद | 31 मार्च 2025 | सोमवार |
| श्री महावीर जयंती | 10 अप्रैल 2025 | गुरुवार |
| डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती | 14 अप्रैल 2025 | सोमवार |
| गुड फ्राइडे | 18 अप्रैल 2025 | शुक्रवार |
| महाराष्ट्र दिवस | 01 मई 2025 | गुरुवार |
| स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त 2025 | शुक्रवार |
| गणेश चतुर्थी | 27 अगस्त 2025 | बुधवार |
| गांधी जयंती/दशहरा | 02 अक्टूबर 2025 | गुरुवार |
| दिवाली लक्ष्मी पूजन | 21 अक्टूबर 2025 | मंगलवार |
| दिवाली बलिप्रतिपदा | 22 अक्टूबर 2025 | बुधवार |
| प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव जयंती | 05 नवंबर 2025 | बुधवार |
| क्रिसमस | 25 दिसंबर 2025 | गुरुवार |
नोट- मुहूर्त ट्रेडिंग मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। मुहूर्त ट्रेडिंग का समय बाद में अधिसूचित किया जाएगा।
सोर्स- BSE
