एक EMI मिस होने के बाद कब खराब होता है सिबिल स्कोर?

अगर आपकी कोई EMI मिस हो जाती है, तो तुरंत सिबिल स्कोर खराब नहीं होता। बैंक क्रेडिट ब्यूरो को कब रिपोर्ट करते हैं और कितने दिनों की देरी के बाद आपके क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ता है आइए जानते हैं?

आज के समय में होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन की EMI चुकाना हमारी मासिक दिनचर्या का एक अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन कई बार बैंक खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने या किसी इमरजेंसी के कारण हमारी लोन की EMI मिस हो जाती है। ऐसे में हर किसी के मन में पहला डर यही आता है कि क्या सिर्फ एक EMI मिस होते ही उनका सिबिल स्कोर (CIBIL Score) तुरंत गिर जाएगा? अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बैंकिंग नियमों के अनुसार, केवल एक दिन EMI की पेमेंट लेट होने से ही आपका क्रेडिट स्कोर रातों-रात खराब नहीं होता, क्योंकि बैंक क्रेडिट ब्यूरो को रिपोर्ट करने से पहले ग्राहकों को एक निश्चित समय सीमा देते हैं।

Missed EMI

एक EMI मिस होने के बाद कब खराब होता है सिबिल स्कोर?

एक EMI मिस होने पर क्या होता है?

दरअसल, बैंक और वित्तीय संस्थान सिबिल (CIBIL), इक्विफैक्स (Equifax) और एक्सपेरियन (Experian) जैसी क्रेडिट ब्यूरो कंपनियों को हर महीने की एक तय तारीख पर ग्राहकों के पेमेंट रिकॉर्ड की जानकारी भेजते हैं। अगर आप अपनी EMI ड्यू डेट (Due Date) के 1 से 30 दिनों के भीतर चुका देते हैं, तो बैंक आमतौर पर आपको 'लेट पेयर' के रूप में रिपोर्ट नहीं करते हैं, हालांकि आपको कुछ बाउंस चार्ज या लेट फीस जरूर देनी पड़ सकती है। असली समस्या तब शुरू होती है जब आपकी EMI की देरी 30 दिनों से अधिक (DPD - Days Past Due) हो जाती है। 30 दिन से ज्यादा देरी होने पर बैंक इसे आधिकारिक तौर पर क्रेडिट ब्यूरो को रिपोर्ट कर देते हैं, जिससे आपके क्रेडिट कार्ड रिपोर्ट में नेगेटिव एंट्री दर्ज हो जाती है और सिबिल स्कोर में 50 से 100 अंकों तक की बड़ी गिरावट आ सकती है।

End of Feed