Urban Challenge Fund: अर्बन चैलेंज फंड क्या है? सरकार ने जारी किए नए दिशानिर्देश

Urban Challenge Fund: सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपये का अर्बन चैलेंज फंड शुरू किया, जिससे शहरों में विकास, बुनियादी ढांचा, निजी निवेश और बाजार आधारित वित्तपोषण को बढ़ावा मिलेगा।

Urban Challenge Fund : केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ( Manohar Lal ) ने बुधवार को शहरी विकास से जुड़ी एक बड़ी योजना की शुरुआत की है। उन्होंने अर्बन चैलेंज फंड (UCF) के संचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए हैं। यह फंड देश के शहरों में बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं को तेज करने के लिए बनाया गया है। इस योजना का उद्देश्य शहरों में बड़े निवेश को बढ़ावा देना और शहरी स्थानीय निकायों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

Urban Challenge Fund

शहरी विकास को लेकर बड़ा कदम (तस्वीर-istock)

1 लाख करोड़ रुपये का अर्बन चैलेंज फंड क्या है?

सरकार ने इस फंड के तहत कुल 1 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस राशि का उपयोग देश भर में शहरी विकास परियोजनाओं के लिए किया जाएगा। यह फंड केवल सरकारी अनुदान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मकसद बाजार से भी बड़ा निवेश जुटाना है। दिशानिर्देशों के अनुसार, केंद्र सरकार कुल परियोजना लागत का अधिकतम 25 प्रतिशत तक ही योगदान देगी। बाकी राशि राज्य सरकारों और शहरी स्थानीय निकायों को मिलकर वहन करनी होगी। इस योजना में कम से कम 50 प्रतिशत फंडिंग बाजार आधारित स्रोतों से जुटाने की बात कही गई है, जैसे नगरपालिका बॉन्ड, बैंक लोन और सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल।

End of Feed