कितनी है वेनेजुएला के निकोलस मादुरो की नेटवर्थ?

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो अक्सर अपने बयानों और फैसलों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन उनकी निजी संपत्ति को लेकर भी दुनिया भर में चर्चा होती रही है। सवाल यह है कि आर्थिक संकट से जूझ रहे देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की कुल नेटवर्थ कितनी है और इसे लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स क्या दावा करती हैं?

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो आज दुनिया भर के राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं में एक अहम नाम हैं, खासकर जब से अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव बढ़ा है। मादुरो का नाम राजनीतिक रूप से विवादों और आलोचनाओं से जुड़ा रहा है, लेकिन लोग अक्सर यह भी जानना चाहते हैं कि उनकी व्यक्तिगत संपत्ति यानी नेटवर्थ कितनी है। इस सवाल का जवाब सरल नहीं है, क्योंकि मादुरो और उनके परिवार ने अपनी संपत्ति के बारे में कोई पारदर्शी घोषणा सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन उपलब्ध अनुमानों के आधार पर इसकी एक मोटी तस्वीर बनती है।

Venezuela President Networth

कितनी है नेटवर्थ?

सबसे भरोसेमंद अनुमानों के अनुसार, निकोलस मादुरो की कुल नेटवर्थ करीब $2 मिलियन यानी 20 करोड़ रुपये के आसपास मानी जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स में आंकड़ा थोड़ा ज्यादा यानी लगभग $2.2 मिलियन तक भी बताया गया है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग ₹18-20 करोड़ के करीब है। यह अनुमान सरकारी वेतन और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जीवनीगत जानकारियों के आधार पर लगाया जाता है, न कि किसी विश्वसनीय वित्तीय खुलासे से।

End of Feed