पैसे के लिए हर रोज 8–10 घंटे काम करने की नहीं जरूरत, जानिए Passive Income क्या है और इसे शुरू करने के तरीके

Financial Freedom Tips: क्या आप अपने लिए उस स्थिति की कल्पना कर सकते हैं जहां आप छुट्टियों का आनंद ले रहे हों, सो रहे हों या अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हों और आपके बैंक खाते में पैसे जमा हो रहे हों? जी हां, हम यहां 'पैसिव इनकम' की ही बात कर रहे हैं। पैसिव इनकम का मतलब यह नहीं है कि आपको बिना कुछ किए पैसा मिलेगा, बल्कि इसका मतलब है कि आप शुरुआत में अपना समय या पैसा ऐसी जगह निवेश करते हैं जो भविष्य में आपको बिना किसी निरंतर प्रयास के लगातार रिटर्न दें।

Financial Freedom Tips: आज के समय में कई लोगों को केवल सैलरी पर निर्भर रहना असुरक्षित लग सकता है। यही वजह है कि पैसिव इनकन (Passive Income) का चलन बढ़ने लगा है। इस आर्टिकल में आपको यही बताने जा रहे हैं कि पैसिव इनकम कैसे शुरू की जा सकती है। इससे पहले यही जानते हैं कि पैसिव इनकम होती क्या है-

Passive Income

क्या होती है पैसिव इनकम (Photo: iStock)

Passive Income क्या होती है

Passive Income वह आय होती है, जिसमें एक बार मेहनत या निवेश करने के बाद लंबे समय तक बिना रोज सक्रिय रूप से काम किए कमाई होती रहती है। यानी आप हर दिन 8–10 घंटे काम किए बिना भी पैसे कमा सकते हैं। पैसिव इनकम को कुछ उदाहरण के साथ बेहतर समझा जा सकता है। पैसिव इनकम के उदाहरण किराए से आय, फिक्स्ड डिपॉजिट या बॉन्ड से मिलने वाला ब्याज, डिविडेंड, यूट्यूब चैनल या ब्लॉग से कमाई, डिजिटल प्रोडक्ट बेचने से होने वाली कमाई आदि हैं। हालांकि पैसिव इनकम को लेकर शुरुआत में समय, मेहनत या पैसा लगाना पड़ता है, लेकिन बाद में यह नियमित आय का स्रोत बन सकता है।

End of Feed