आप जानते हैं? 'B2B' और 'B2C' बिजनेस मॉडल्स में क्या अंतर है और दोनों में से किसमें मुनाफे का मार्जिन सबसे ज्यादा होता है?

आपने अक्सर 'B2B' (Business-to-Business) और B2C' (Business-to-Consumer) जैसे टर्म्स बिजनेस में सुने होंगे। लेकिन क्या आप इनका मतलब और इनके बीच का अंतर जानते हैं? अगर नहीं तो आइए बताते हैं

आज के दौर में जब भी कोई नया स्टार्टअप या बिजनेस शुरू करने की बात होती है, तो दो तकनीकी शब्द सबसे ज्यादा सुनने को मिलते हैं पहला 'B2B' और दूसरा 'B2C'। चाहे आप खुद का कोई व्यापार शुरू करना चाहते हों या शेयर बाजार में किसी कंपनी के शेयर में निवेश करना चाहते हों, इन दोनों बिजनेस मॉडल्स को समझना बेहद जरूरी है। सरल शब्दों में कहें तो, ये दोनों इस बात को तय करते हैं कि कोई कंपनी अपना सामान या सेवाएं किसे बेच रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों मॉडल्स में बुनियादी अंतर क्या है? और सबसे महत्वपूर्ण सवाल कि इन दोनों में से किस मॉडल में मुनाफे का मार्जिन (Profit Margin) सबसे ज्यादा होता है? आइए जानते हैं इन दोनों बिजनेस मॉडल्स का पूरा गणित।

B2B Vs B2C

क्या है B2B (Business-to-Business)?

सबसे पहले बात करते हैं B2B (Business-to-Business) मॉडल की। जैसा कि इसके नाम से ही साफ है, इसमें एक बिजनेस दूसरे बिजनेस को अपना सामान या सेवाएं बेचता है। यानी इस मॉडल में आम जनता या डायरेक्ट ग्राहक (End Consumer) शामिल नहीं होते हैं। इसे एक आसान उदाहरण से समझते हैं—स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग या ऐपल को स्क्रीन, बैटरी या माइक्रोचिप की जरूरत होती है। जब कोई अन्य पार्ट्स बनाने वाली कंपनी इन दिग्गजों को थोक (Bulk) में सामान सप्लाई करती है, तो उसे B2B बिजनेस कहा जाता है। इसी तरह, भारत में 'उड़ान' (Udaan) या 'जस्टडायल' जैसी कंपनियां जो दुकानदारों को थोक में सामान देती हैं या सॉफ्टवेयर कंपनियां (जैसे TCS, Infosys) जो दूसरी कंपनियों के लिए सॉफ्टवेयर बनाती हैं, वे सब B2B मॉडल पर काम करती हैं। इस मॉडल में ग्राहकों की संख्या सीमित होती है, लेकिन लेन-देन करोड़ों और अरबों रुपये का होता है।

End of Feed