क्या होती है डब्बा ट्रेडिंग, जिससे लग सकता है आपको चूना, पैसा लगाने से पहले हो जाएं अलर्ट

डब्बा ट्रेडिंग शेयरों में ट्रेड करने का एक गैर-कानूनी तरीका है। ये एक जोखिम वाला ऑप्शन है। इसमें एनएसई पर बिना रजिस्टर हुए ही कुछ लोग निवेशकों का पैसा उनकी तरफ से खुद निवेश करते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • डब्बा ट्रेडिंग शेयरों में ट्रेड का गैर-कानूनी तरीका है
  • डब्बा ट्रेडिंग में होता है जोखिम
  • एनएसई ने डब्बा ट्रेडिंग से किया अलर्ट

Dabba Trading in Share Market : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने निवेशकों को डब्बा ट्रेडिंग के खतरों से अलर्ट किया है। एनएसई ने गारंटीड रिटर्न का वादा करने वाले अवैध डब्बा ट्रेडिंग चलाने वाले धोखेबाजों से निवेशकों को अलर्ट किया है। डब्बा ट्रेडिंग के कई खतरे हैं। इसमें आपका पैसा डूब सकता है। इसलिए शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों को इससे सावधान रहना चाहिए।

What is Dabba Trading

डब्बा ट्रेडिंग शेयरों में ट्रेड का एक गैर-कानूनी तरीका है

क्या होती है डब्बा ट्रेडिंग

बता दें कि डब्बा ट्रेडिंग शेयरों में लेन-देन का एक अवैध तरीका है। डब्बा ट्रेडिंग चलाने वाले लोग निवेशकों से स्टॉक एक्सचेंज प्लेटफॉर्म से इतर इक्विटी में ट्रेड कराते हैं। अहम बात यह है कि ये लोग एनएसई के रजिस्टर्ड सदस्य नहीं होते। इसीलिए एनएसई ने लोगों को अलर्ट करते हुए कहा है कि ऐसे लोगों की योजनाओं और प्रोडक्ट से दूर रहें।

End of Feed