Circle Rate: सर्कल रेट क्या है? नोएडा, ग्रेटर नोएडा में बढ़ सकता है 30%, घर खरीदारों पर क्या होगा असर

Circle Rate: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सर्कल रेट बढ़ने की पूरी संभवना है। आखिर यह क्या होता है, इसके बढ़ने से घर खरीदारों पर क्या असर पड़ सकता है। आइए डिटेल जानिए।

Circle Rate: एनसीआर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सर्कल रेट बढ़ सकता है क्योंकि स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने जिला मजिस्ट्रेट को सर्किल दरों को अपडेट करने का प्रस्ताव दिया है, जो पिछले 5 वर्षों से नहीं बदला हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, प्रस्ताव का उद्देश्य आवासीय क्षेत्रों में सर्किल दरों में 25-30%, इंडस्ट्रियल, कॉमर्शियल और आईटी क्षेत्रों में 10% और कृषि योग्य जमीन के मामले में 15% की वृद्धि करना है। जिला मजिस्ट्रेट मनीष वर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि नए सर्किल दरों की घोषणा दो दिनों में जनता के फीडबैक के लिए की जाएगी। अगर सर्कल रेट बढ़ता है तो प्रॉपर्टी की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

circle rate in noida, circle rate in greater noida

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बढ़ेगा सर्कल रेट!

पांच साल से नहीं बदले सर्कल रेट

अपडेट किए गए सर्किल रेट विभिन्न कैटेगरी में प्रॉपर्टी की कीमतों को प्रभावित करेंगे, जिससे खरीदारों को अधिक स्टांप शुल्क (Stamp Duty) देना होगा। सर्किल दरों को आखिरी बार 8 अगस्त 2019 को संशोधित किया गया था। आमतौर पर सर्किल दरों को सालाना संशोधित किया जाता है और 1 अगस्त से लागू किया जाता है। अधिकारियों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि लॉकडाउन की वजहों से रियल एस्टेट सेक्टर में मंदी के कारण 2020 से 2023 तक सर्किल दरें नहीं बदली गईं। इस साल की शुरुआत में गाजियाबाद में, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने दो साल की रोक के बाद आवासीय और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के लिए सर्किल दरों में 15% से 20% की वृद्धि का सुझाव दिया था।

End of Feed