बिजनेस

Zomato Share Price Target: नतीजों के बाद Zomato का क्या करें, फायदे की उम्मीद है या नहीं, चेक करें ब्रोकरेज फर्म की राय

Zomato Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने जोमैटो को 330 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। जोमैटो का मौजूदा मार्केट प्राइस 258.65 रुपये है। करीब पौने 12 बजे BSE पर ये 5.20 रु या 1.97 फीसदी की कमजोरी के साथ 258.65 रु पर है।

Image

जोमैटो पर लगाएं दांव

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Zomato का मुनाफा बढ़ा
  • रेवेन्यू भी बढ़ा
  • शेयर पर लगाएं दांव

Zomato Share Price Target: फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने 22 अक्टूबर को अपने तिमाही नतीजे पेश कर दिए। कंपनी का प्रॉफिट FY24 की दूसरी तिमाही में 36 करोड़ रुपये से बढ़कर FY25 की समान तिमाही में 176 करोड़ रुपये हो गया, जो 389 प्रतिशत की उछाल है। इसी दौरान कंपनी का रेवेन्यू 2,848 करोड़ रुपये से 69 प्रतिशत बढ़कर 4,799 करोड़ रुपये हो गया, क्योंकि कंपनी ने ग्राहकों की तरफ से अधिक ऑर्डर दर्ज किए। तिमाही आधार पर, कंपनी का रेवेन्यू FY25 की पहली तिमाही में 4,206 करोड़ रुपये से बढ़कर FY25 की दूसरी तिमाही में 4,799 करोड़ रुपये हो गया। इसके बाद शेयर जोमैटो के शेयर खरीदें या बेचें।

ये भी पढ़ें -

330 रु का है शेयर टार्गेट (Zomato Share Price Target)

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने जोमैटो को 330 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। जोमैटो का मौजूदा मार्केट प्राइस 258.65 रुपये है। करीब पौने 12 बजे BSE पर ये 5.20 रु या 1.97 फीसदी की कमजोरी के साथ 258.65 रु पर है। इस भाव से ये 330 रु के टार्गेट के लिए जोमैटो 27.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

8500 करोड़ जुटाएगी जोमैटो

जोमैटो के बोर्ड ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 8,500 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने को भी मंजूरी दे दी है। जोमैटो एक मजबूत बैलेंस शीट और तिमाही दर तिमाही मुनाफ़ा देने वाले बिजनेस के बावजूद अतिरिक्त पूंजी जुटा रही है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article