ADITI स्‍कीम क्या है? जिसे सरकार ने किया लॉन्च, डिफेंस आत्मनिर्भरता हासिल करना लक्ष्य

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 5, 2024, 07:36 PM IST

डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए iDEX (ADITI) स्‍कीम लॉन्‍च की। इसके जरिये डिफेंस टेक्‍नोलॉजी सेक्टर में रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन को बढ़ावा दिया जाएगा।

रक्षा मंत्रालय ने iDEX (ADITI) स्‍कीम लॉन्‍च की। इस स्‍कीम के लिए 750 करोड़ रुपए के फंड का ऐलान हुआ। स्कीम लॉन्च के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम डिफेस सेक्टर में आत्मनिर्भरता की दृष्टि से बेहद महत्त्वपूर्ण साबित होने वाला है क्योंकि आज फ्यूचरिस्टिक एवं क्रिटिकल टैक्नोलॉजी में, हमारी क्षमता को और बढ़ाने के उद्देश्य से DDP द्वारा ADITI scheme की शुरुआत की गई है। रक्षा मंत्री ने कहा कि अतीत में ऐसा भारत के साथ हुआ भी है। जब भारत किसी मुश्किल घड़ी में पड़ा है तो हथियारों के लिए आयात पर निर्भर रहने के कारण हमें मुसीबत का सामना करना पड़ा है। इसलिए सरकार में आने के साथ ही, हमने इस बात पर जोर दिया कि एक राष्ट्र के तौर पर हम आयुध-आयात पर निर्भर नहीं रह सकते। इस स्‍कीम का मकसद डिफेंस टेक्‍नोलॉजी में इनोवेशन को बढ़ावा देना है। डिफेंस टेक्‍नोलॉजी सेक्टर में रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन के लिए मदद की जाएगी। उन्‍हें इस सेक्‍टर में फोकस स्‍टार्टअप बनाने के लिए सहायता दी जाएगी।

Defense Minister Rajnath Singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता

रक्षा मंत्री ने कहा कि आजादी के समय से ही भारतीय नौसेना ने आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दी है। अनेक शिप के निर्माण से लेकर, Indigenous Aircraft Carrier के निर्माण तक का सफर, आत्मनिर्भरता के प्रति भारतीय नौसेना की तक कमिटमेंट को दिखाता है। नेवी द्वारा संचालित अत्मनिर्भर अभियान को देखकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता होती है। वैसे तो भारतीय सेनाओं के तीनों ही अंग, चाहे वह थल सेना हो, वायु सेना हो, या जल सेना हो, भारत सरकार की रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के संकल्प की पूर्ति के लिए indigenization की ओर आगे बढ़ रहे हैं; लेकिन इसमें भी नेवी का जो परफॉर्मेंस है, वह वाकई प्रशंसनीय है।

End of Feed