बिजनेस

Gold-Silver Rate Today 6th March 2024: रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोना, चांदी में भी उछाल, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 6, 2024, 07:16 PM IST

Today Gold Silver Price in India (सोना का भाव आज का) 6th March 2024: सोने कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। चांदी में भी जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने प्रदेश और शहरों का ताजा भाव जान सकते हैं।

Image

जानिए सोना-चांदी का ताजा भाव

Photo : iStock

Today Gold Price in India (सोना का भाव आज का), 6th March 2024: सोना और चांदी की कीमतों काफी बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक दिल्ली में सोने का भाव 800 रुपए के उछाल के साथ 65,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह सोने का नया रिकॉर्ड स्तर है। सोमवार को यह सोना 64,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 900 रुपए के उछाल के साथ 74900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। सोमवार को यह 74,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोना 2,110 डॉलर प्रति औंस है। चांदी भी मजबूती के साथ 23.88 डॉलर प्रति औंस है। नीचे जानिए अपने शहर का भाव।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुए। भाव इस प्रकार है:- नीचे जानिए पिछले कारोबारी दिन के गोल्ड भाव और आज के भाव (Gold, Silver Rate Yesterday And Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धता सुबह का रेट (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम) शाम का रेट (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम)
सोना 9996455664493
सोना 9956429864235
सोना 9165913359075
सोना 7504841748369
सोना 5853776537728
चांदी 99971713 रुपए प्रति किलो71710 रुपए प्रति किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka) | City wise Gold Price

शहर का नाम (City Name) 22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई60,16065,63049,280
मुंबई59,46064,86048,650
दिल्ली59,61065,01048,770
कोलकाता59,46064,86048,650
अहमदाबाद59,51064,91048,690
जयपुर59,61065,01048,770
लखनऊ59,61065,01048,770
अयोध्या59,61065,01048,770
गाजियाबाद59,61065,01048,770
नोएडा59,61065,01048,770
गुरुग्राम59,61065,01048,770
पटना59,51064,91048,690
चंडीगढ़59,61065,01048,770
भूवनेश्वर59,46064,86048,650
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजार में सोना (24 कैरेट) 65,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के हाजिर भाव पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 800 रुपए की तेजी को दर्शाता है। गांधी ने कहा कि घरेलू बाजारों में हाजिर सोना मंगलवार को 65,000 रुपए के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया।

सोना वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किए जाने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत 80 रुपए की तेजी के साथ 64,542 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 80 रुपए यानी 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 64,542 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 16,232 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,127.70 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी वायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 371 रुपए की तेजी के साथ 73,838 रुपए प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 371 रुपए यानी 0.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 73,838 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 561 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.14 डॉलर प्रति औंस हो गई।
रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article