क्या है आधार ATM? पर्स खो जाए तो पैसे निकालने में कैसे करता है काम?

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की आधार एटीएम (Aadhaar ATM) सर्विस के जरिए आप अपने आधार से जुड़े किसी भी बैंक खाते से आसानी से पैसे निकाल सकते हैं, जमा कर सकते हैं या ट्रांसफर कर सकते हैं, वो भी बिना किसी झंझट और लंबी कतार में खड़े हुए। आइए जानते हैं कैसे?

अगर आपको अचानक पैसों की जरुरत पड़ जाए और आपका पर्स खो गया है जिसमे आपका ATM कार्ड हो तो आप क्या करेंगे? ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं, लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं है। क्योंकि अब आपके पास है आधार एटीएम (Aadhaar ATM) की सुविधा, जिसके जरिए आप बिना एटीएम कार्ड के भी अपने बैंक खाते से पैसे निकाल सकते हैं। बस आधार नंबर और फिंगरप्रिंट से आप तुरंत कैश निकाल सकते हैं वो भी नजदीकी डाकघर या IPPB सेंटर से, आइए आपको इसका पूरा प्रोसेस बताते हैं।

Aadhar ATM

क्या है आधार ATM सर्विस?

आधार एटीएम सुविधा इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) द्वारा शुरू की गई है और यह आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) पर आधारित है। इसकी मदद से ग्राहक बिना एटीएम कार्ड या बैंक शाखा गए आसानी से कैश निकाल सकते हैं, बैलेंस चेक कर सकते हैं और मिनी स्टेटमेंट भी देख सकते हैं। इस सुविधा का लाभ वही लोग उठा सकते हैं जिनका बैंक खाता आधार से जुड़ा हुआ है।

End of Feed