बिजनेस

Gold Bar: क्या होती है सोने की छड़, कैसे खरीद सकते हैं आप, यहां जानिए सबसे आसान तरीका

What is Gold Bar: आपने अकसर गोल्ड बार के बारे में सुना होगा। गोल्ड बार या सोने की छड़। ये सोने का एक लंबा टुकड़ा होता है जो दिखने में ईंट की तरह दिखता है। जिस तरह ज्वैलरी आदि खरीदी जाती है, उसी तरह गोल्ड बार को भी खरीदा जाता है।

Image

सोने की छड़ क्या है?

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोने की छड़ खरीदने का ऑप्शन
  • शुद्ध सोने के तौर पर खरीदें
  • ऑनलाइन विक्रेता सोने की छड़ें बेचते हैं

What is Gold Bar: आपने अकसर गोल्ड बार के बारे में सुना होगा। गोल्ड बार या सोने की छड़। ये सोने का एक लंबा टुकड़ा होता है जो दिखने में ईंट की तरह दिखता है। जिस तरह ज्वैलरी आदि खरीदी जाती है, उसी तरह गोल्ड बार को भी खरीदा जाता है। भारत में भी सोने की छड़ खरीद सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे और कहां से सोने की छड़ खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें -

कहां से खरीदें सोने की छड़

सोने की छड़ खरीदने के लिए, आप किसी प्रतिष्ठित ज्वैलरी की दुकान या सोने की छड़ें बेचने वाले बैंक में जा सकते हैं, या एमएमटीसी-पीएएमपी जैसे भरोसे वाले प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन भी इन्हें खरीद सकते हैं।

इन जगहों प आपको विभिन्न वजन में सोने की छड़ें मिल जाएंगी। मगर ध्यान रहे कि बीआईएस हॉलमार्क सर्टिफिकेट वाला गोल्ड ही खरीदें, जो कि हाई क्वालिटी सुनिश्चित करता है। सोने की छड़ खरीदने से पहले हमेशा क्वालिटी लेवल और सर्टिफिकेशन की जांच करें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • अधिकतर ज्वैलरी स्टोर, कुछ बैंक और MMTC-PAMP जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सोने की छड़ मिल जाएंगी
  • बढ़िया क्वालिटी के लिए BIS हॉलमार्क सर्टिफिकेशनन के साथ 24K सोना (999.9 शुद्धता) ही खरीदें
  • सोने की छड़ें कई वजन कैटेगरी में आती हैं। कुछ ग्राम से लेकर एक किलोग्राम तक में आप इन्हें खरीद सकते हैं
  • और भी ऑनलाइन विक्रेता सोने की छड़ें बेचते हैं

सोने का हॉलमार्क

सभी कैरेट के सोने का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article