क्या हुआ जब ऑटो का ड्राइवर निकला बड़ी कंपनी का ऑफिसर, ऐसे चला पता

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 14, 2023, 12:00 PM IST

Viral Post On Social Media: मनस्वी सक्सेना ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने एक ऊबर ऑटो बुक किया था। जिसे फिनटेक कंपनी Juspay के चीफ ग्रोथ ऑफिसर ड्राइव कर रहे थे।

Viral Post On Social Media: सिलकॉन वैली बेंगलुरू से हर एक दिन कोई ना कोई दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ ही जाता है। ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्स यूजर्स (पूर्व में ट्विटर) मनस्वी सक्सेना (Manasvi Saxena) ने एक ‘ऑटो ड्राइवर’ की कहानी शेयर की जो एक कंपनी के चीफ ग्रोथ ऑफिसर थे।

Uber Auto

ऑटो ड्राइवर की कहानी

कंपनी का बड़ा अधिकारी चला रहा था ऑटो

मनस्वी सक्सेना ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने एक ऊबर ऑटो बुक किया था। जिसे फिनटेक कंपनी Juspay के चीफ ग्रोथ ऑफिसर ड्राइव कर रहे थे। मनस्वी लिखते हैं, “मेरे आज रात के ऊबर ऑटो ड्राइवर Juspay के चीफ ग्रोथ ऑफिसर थे। जोकि Namma Yatri के लिए यूजर्स रिसर्च कर रहे थे।” बता दें, मनस्वी सक्सेना मोबाइल पेमेंट एप MoMoney के को-फाउंडर हैं।

End of Feed