दम तोड़ते बाजार में एनर्जी शेयरों ने फूंकी जान, 10% तक भागे स्टॉक, क्यों आई बंपर तेजी?

शेयर बाजार में गिरावट के माहौल के बीच एनर्जी सेक्टर ने अलग ही दम दिखाया। Nifty Energy इंडेक्स में 2% से ज्यादा उछाल आया और कई पावर व ग्रीन एनर्जी शेयरों में 5–10% तक तेजी दर्ज की गई। निवेशकों का रुझान अचानक इस सेक्टर की ओर क्यों बढ़ा, इसके पीछे कई मजबूत वजहें हैं।

Energy Stocks Rally : Nifty Energy इंडेक्स में 2% से ज्यादा उछाल आया और कई पावर व ग्रीन एनर्जी शेयरों में 5–10% तक तेजी दर्ज की गई। निवेशकों का रुझान अचानक इस सेक्टर की ओर क्यों बढ़ा, इसके पीछे कई मजबूत वजहें हैं। गुरुवार के कारोबार में जब व्यापक बाजार दबाव में नजर आया, तब एनर्जी सेक्टर में मजबूत खरीदारी देखने को मिली।

Energy Stock Rally

एनर्जी स्टॉक्स में ताबड़तोड़ तेजी

Nifty Energy इंडेक्स करीब 826 अंक यानी 2.29% चढ़कर 36,965 के आसपास पहुंच गया। इंडेक्स में 34 शेयर बढ़त के साथ ट्रेड करते दिखे, जबकि केवल 6 शेयरों में गिरावट रही। यह संकेत देता है कि पूरे सेक्टर में व्यापक स्तर पर निवेशकों ने खरीदारी की।

End of Feed