सोमवार से कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल, कौन से फैक्टर्स मार्केट पर डालेंगे असर? जानें सबकुछ

शेयर बाजार निवेशकों के लिए अगला सप्ताह खास होने वाला है। अमेरिका से ट्रेड डील, कच्चे तेल कीमतें, कंपनियों के रिजल्ट समेत कई ऐसे फैक्टर्स हैं जो शेयर मार्केट पर असर डालेंगे।

सोमवार से नए हफ्ते की शुरुआत हो रही है। बाजार निवेशकों के लिए नया हफ्ता काफी अहम होने वाला है। दरअसल, शेयर बाजार की दिशा इस व्यस्त सप्ताह में मौजूदा तिमाही नतीजों के सीजन, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय और व्यापक आर्थिक आंकड़ों से तय होगी। मार्केट एक्सपर्ट ने यह राय जताई है। इसके अलावा, भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में प्रगति पर निवेशकों का विशेष ध्यान रहेगा। चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजों का सीजन बाजार की दिशा तय करता रहेगा, क्योंकि कई प्रमुख कंपनियां अपने वित्तीय आंकड़े जारी करने वाली हैं। निवेशक सबसे पहले कोटक महिंद्रा बैंक के नतीजों पर प्रतिक्रिया देंगे। इसके बाद आईओसी, टीवीएस मोटर कंपनी, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, आईटीसी, सिप्ला, डाबर, मारुति और एसीसी के नतीजों पर सभी की निगाह रहेगी।

शेयर बाजार

शेयर बाजार

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजित मिश्रा ने कहा कि व्यापक आर्थिक मोर्चे पर, 28 अक्टूबर को आने वाले सितंबर के भारत के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़ों पर नजर रखी जाएगी। वैश्विक स्तर पर सभी का ध्यान 29 अक्टूबर को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले पर केंद्रित रहेगा, जो वैश्विक तरलता रुझानों और जोखिम धारणा को प्रभावित कर सकता है। मिश्रा ने कहा कि इसके अतिरिक्त, बाजार भागीदार अमेरिका-चीन के राष्ट्रपति की निर्धारित बैठक से जुड़े घटनाक्रमों पर नजर रखेंगे, जिससे व्यापार तनाव और कम हो सकता है और वैश्विक बाजारों पर असर पड़ सकता है।

End of Feed