एलन मस्क के बारे में रतन टाटा ने क्या कहा था? जानकर उनकी दूरदर्शिता पर करेंगे गर्व

Ratan Tata About Elon Musk : टेस्ला, स्टारलिंक और डोनाल्ड ट्रंप के साथ रिश्तों के बीच दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क काफी चर्चा में हैं। इससे अधिक चर्चा इस बात की हो रही है टाटा संस चेयरमैन रहे स्वर्गीय रतन टाटा ने मस्क के बारे में क्या कहा था।

Ratan Tata About Elon Musk : डोनाल्ड ट्रंप के साथ घनिष्ठ संबंधों, टेस्ला और स्टारलिंक को लेकर लागातर चर्चा बने रहने वाले दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क का साम्राज्य इन दिनों ढहता हुआ दिखाई दे रहा है। क्योंकि उसकी कंपनी टेस्ला के बाजार मूल्य में 125 अरब डॉलर की गिरावट आई है, मस्क की कुल संपत्ति में 120 अरब डॉलर की कमी आई है और टेस्ला की बिक्री में भारी गिरावट आई है, खासकर यूरोप और चीन में इसकी बिक्री में बड़ी गिरावट आई है। इस मुश्किल हालात में क्या मस्क भारतीय बिजनेसमैन स्वर्गीय रतन टाटा के शब्दों से सांत्वना पा सकते हैं और शायद रिकवरी का रोडमैप भी बना सकते हैं?

Ratan Tata About Elon Musk

रतन टाटा ने की थी एलन मस्क की खूब प्रशंसा

रतन टाटा ने की थी एलन मस्क की प्रशंसा

सालों पहले टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा की स्पेसएक्स में एलन मस्क से एक दिलचस्प मुलाकात हुई थी। पहले तो टाटा को संदेह हुआ, उन्हें लगा कि मस्क सिर्फ मौजूदा तकनीक को अपना बता रहे हैं। लेकिन जब वे स्पेसएक्स की फैसिलिटी से गुजरे तो उन्हें एहसास हुआ कि मस्क सिर्फ बातें नहीं कर रहे थे। वे वास्तव में रॉकेट इंजन और अंतरिक्ष यान को स्क्रेच से बना रहे थे। रतन टाटा हैरान रह गए। मस्क न सिर्फ नासा के काम को अंजाम दे रहे थे, बल्कि वे इसे दोगुनी गति और 10वें हिस्से की लागत से कर रहे थे। भारतीय बिजनेस टाइकून ने कुछ असाधारण देखा था:- एक ऐसा नेता जिसने खुद को ऐसी टीम के साथ घेर लिया जो यह नहीं पूछती कि क्या कुछ संभव है, बल्कि यह पूछती थी कि इसे कैसे किया जा सकता है। वे ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वे अपने इर्द-गिर्द एक ऐसी टीम विकसित करने में सक्षम हैं जो यह नहीं कहती कि चीजें नहीं की जा सकतीं, बल्कि उनका रवैया यह कहने का है कि 'हम इसे कैसे कर सकते हैं?

End of Feed