Western Carriers IPO GMP: लॉजिस्टिक्स कंपनी वेस्टर्न कैरियर्स (इंडिया) लिमिटेड का आईपीओ (IPO) 13 सितंबर को खुल गया है। कोलकाता स्थित इस कंपनी का आईपीओ 18 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ में 500 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं 54 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। आईपीओ के पहले दिन इसे 0.85 सब्सक्राइब किया गया है। कंपनी एंकर निवेशकों के लिए 12 सितंबर को ऑफर लेकर आई थी। आगे जानिए आईपीओ की डिटेल।
18 सितंबर को होगा बंद IPO
ये भी पढ़ें -
कितना है GMP (Western Carriers IPO GMP)
IPO में वेस्टर्न कैरियर्स के शेयरों का प्राइस बैंड 163-172 रु है, जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम 55 रु है। कंपनी की लिस्टिंग BSE और NSE पर आईपीओ के बाद 23 सितंबर को होगी।
कितने शेयरों की है लॉट साइज (Western Carriers IPO Lot Size)
इसके आईपीओ में लॉट साइज 87 शेयरों की है। यानी कम से कम 87 शेयर और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
आईपीओ की प्रोसेस क्या होती है
- कोई कंपनी ये तय करती है वो आईपीओ लाएगी और स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होगी
- वे आईपीओ लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास आवेदन करती है
- सेबी से मंजूरी मिलने के बाद कंपनियाँ आईपीओ लाती हैं। आईपीओ के दो हिस्से होते हैं
- पहले हिस्से में इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (एंकर निवेशकों यानी बड़ी कंपनियों आदि को) शेयर बेचती है
- फिर पब्लिक के आईपीओ खुलता है, जिसमें रिटेल, HNI आदि निवेशक आवेदन करते हैं
- सब्सक्रिप्शन के बाद कंपनी निवेशकों को शेयर आवंटित करती है और एक तय डेट पर कंपनी की लिस्टिंग हो जाती है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
