देश की आर्थिक वृद्धि के लिए पश्चिम एशिया संकट और मानसून चिंता का विषय: RBI गवर्नर

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि मानसून भी एक अहम जोखिम है, क्योंकि देश की बड़ी आबादी खेती पर निर्भर है। कृषि का देश की जीडीपी में लगभग 17 प्रतिशत योगदान है, इसलिए मानसून की स्थिति पर लगातार नजर रखना जरूरी है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि पश्चिम एशिया में चल रहा संकट और कमजोर मानसून की संभावना भारत की आर्थिक वृद्धि के लिए बड़े जोखिम हैं। फिर भी उन्होंने भरोसा जताया कि देश की मजबूत अर्थव्यवस्था के कारण भारत पिछले कुछ वर्षों से 7 प्रतिशत से अधिक की विकास दर बनाए रखने में सफल रहा है।

RBI (3)

आरबीआई गवर्नर ने पश्चिम एशिया संकट पर चिंता जताई।

डीडी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रही। वहीं, चालू वित्त वर्ष के लिए आरबीआई ने 6.6 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया है। उनका कहना है कि मजबूत मौद्रिक (मॉनिटरी) और राजकोषीय (फिस्कल) नीतियों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है।

End of Feed