वॉरेन बफे ने खोला कामयाबी का राज, बताया कैसे स्टॉकब्रोकर पिता ने दिखाई अमीरी की राह?

दुनिया के सबसे अमीर और कामयाब निवेशक वॉरेन बफे ने अपनी कामयाबी का सबसे बड़ा राज खोलते हुए बताया है कि कैसे अमीर बने। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे दुनिया के 10 सबसे लकी लोगों में शामिल हैं।

Warren Buffett Success Story : दुनिया के सबसे सफल निवेशकों में गिने जाने वाले वॉरेन बफे का कहना है कि उनकी 147 अरब डॉलर की दौलत सिर्फ उनकी मेहनत या समझदारी का नतीजा नहीं है। उनके मुताबिक, किस्मत ने उनकी जिंदगी में सबसे बड़ा रोल निभाया। एक इंटरव्यू में बफे ने कहा कि वह खुद को दुनिया के सबसे खुशनसीब लोगों में मानते हैं। उन्होंने कहा, "करीब 8 अरब लोगों में मैं शायद 10 सबसे खुशनसीब लोगों में हूं।" 'अगर मेरे पिता प्लंबर होते, तो शायद मैं यहां नहीं होता'

warren buffett

वॉरेन बफे ने बताया कैसे हुए कामयाब

95 वर्षीय बफे ने कहा कि उनकी सफलता की सबसे बड़ी वजह यह रही कि उन्हें बहुत कम उम्र में वही काम मिल गया, जिसे वह सबसे ज्यादा पसंद करते थे। उनके पिता हॉवर्ड होमन बफे स्टॉकब्रोकर थे। इसी वजह से उन्हें बचपन में शेयर बाजार को करीब से देखने और समझने का मौका मिला। बफे ने कहा, "अगर मेरे पिता प्लंबर होते, तो शायद मुझे निवेश की दुनिया से परिचय ही नहीं मिलता।" उनका कहना था कि यह उनकी किस्मत थी, न कि कोई पहले से बनाई गई योजना।

End of Feed