बिजनेस

वॉरेन बफेट ने छोड़ी CEO कुर्सी, टिम कुक बोले-उनसे मिलना जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य!

वॉरेन बफेट ने बर्कशायर हैथवे के सीईओ पद से इस्तीफा देकर ग्रेग एबेल को उत्तराधिकारी घोषित किया। इस पर एप्पल के सीईओ टिम कुक ने सोशल मीडिया पर बफेट की तारीफ करते हुए उन्हें 'जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा' बताया।

Image

वॉरेन बफेट का प्रभाव अनगिनत लोगों पर: टिम कुक

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में शुमार एप्पल के सीईओ टिम कुक ने निवेश के दिग्गज वॉरेन बफेट की जमकर तारीफ की है। टिम कुक ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए बफेट को श्रद्धांजलि दी और उन्हें जानने को "जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य" बताया। कुक ने लिखा, "वॉरेन जैसा व्यक्ति दुनिया में दूसरा नहीं है। अनगिनत लोग, जिनमें मैं भी शामिल हूं, उनके अद्भुत ज्ञान से प्रेरित हुए हैं। उन्हें जानना और उनके साथ समय बिताना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है।"

बफेट ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का नेतृत्व

94 वर्षीय वॉरेन बफेट ने बर्कशायर हैथवे की वार्षिक बैठक में सीईओ पद छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने लगभग 60 वर्षों तक इस विशाल कंपनी का नेतृत्व किया और इसे 1.16 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यू तक पहुंचाया। उनके उत्तराधिकारी के तौर पर ग्रेग एबेल को चुना गया है, जो अभी बर्कशायर के नॉन-इंश्योरेंस कारोबार के वाइस चेयरमैन हैं।

उत्तराधिकारी ग्रेग एबेल को लेकर भी हुआ खुलासा

ग्रेग एबेल को पहले से संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा था, लेकिन इस बैठक में बफेट द्वारा सीधे घोषणा करना सभी के लिए आश्चर्य की बात थी। बैठक के अंत में बफेट ने मुस्कुराते हुए कहा, "आज की सबसे बड़ी खबर यही है।"

चार्ली मुंगर के साथ मिलकर खड़ी की थी कंपनी

बफेट ने अपने पुराने साथी चार्ली मुंगर के साथ मिलकर बर्कशायर हैथवे को बीमा से लेकर रेलवे तक कई क्षेत्रों में फैलाया। उन्होंने इसे अमेरिकी अर्थव्यवस्था का प्रतीक बना दिया। फोर्ब्स के अनुसार, वॉरेन बफेट की संपत्ति 168 अरब डॉलर है और वे दुनिया के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

IANS इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article