मिसाइलें महंगी और खजाना खाली! ईरान युद्ध से इजरायल को हर हफ्ते 27,000 करोड़ रुपए की चपत, सामने आए डराने वाले आंकड़े

Israel-Iran War: ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग अब इस कगार पर पहुंच गई है कि इजरायल की अर्थव्यवस्था की नींव भी हिल सकती है। इजरायली वित्त मंत्रालय के अनुसार, मौजूदा सीमाओं और हालातों के बीच ईरान के साथ युद्ध जारी रहने पर इजरायल को प्रति सप्ताह 3 अरब डॉलर (लगभग 27,000 करोड़ रुपए) का भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Israel-Iran War: ईरान के साथ चल रहे संघर्ष का असर अब इजरायल की अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। इजराइल के वित्त मंत्रालय के अनुसार मौजूदा हालात और आर्थिक गतिविधियों पर लगी पाबंदियों के कारण देश को हर हफ्ते करीब 3 अरब डॉलर (लगभग 27,000 करोड़ रुपए) का नुकसान हो सकता है। यह आंकड़ा ऐसे समय में सामने आया है जब सुरक्षा कारणों से देशभर में कई गतिविधियों पर कड़े प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

Israel-Iran War

मध्य-पूर्व का युद्ध (फोटो- AP)

प्रतिबंधों में ढील देने का अनुरोध

भाषा (पीटीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि फाइनेंस मिनिस्ट्री के डायरेक्टर जनरल Ilan Rom ने होम फ्रंट कमांडर के प्रमुख Maj. Gen. Shai Klapper को भेजे एक पत्र में गुरुवार से व्यवसायों और कार्यस्थलों को धीरे-धीरे और आंशिक रूप से फिर से खोलने के लिए प्रतिबंधों में ढील देने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है, लेकिन पूरे पैमाने पर अर्थव्यवस्था को बंद करने से देश को भारी आर्थिक कीमत चुकानी पड़ रही है।

End of Feed