बिजनेस

सोने का भाव आज का 6 मार्च 2026: रेट में फिर बदलाव, घटे या बढ़े, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 6 March 2026: ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 6 March 2026: चल रहे ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच सोने की कीमतों में बदलाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,100 रुपये या करीब एक प्रतिशत घटकर 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव रात तक 1.3% चढ़कर यानी 2077 रुपये बढ़कर 1,61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन 159673 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 14.70 डॉलर या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 5,095.81 डॉलर प्रति औंस हो गया। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना का भाव घटकर 1,61,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत 160586 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। जो दोपहर तक 1,59,409 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक घटकर 158751 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 160586 रुपये प्रति 10 ग्राम159409 रुपये प्रति 10 ग्राम158751 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 159943 रुपये प्रति 10 ग्राम158771 रुपये प्रति 10 ग्राम158115 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 147097 रुपये प्रति 10 ग्राम146019 रुपये प्रति 10 ग्राम145416 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट120440 रुपये प्रति 10 ग्राम119557 रुपये प्रति 10 ग्राम119063 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 93943 रुपये प्रति 10 ग्राम93254 रुपये प्रति 10 ग्राम92869 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹161280₹147850₹121000
मुंबई₹161130₹147700₹120850
कोलकाता₹161130₹147700₹120850
चेन्नई₹163200₹149600₹130300
पटना₹161180₹147750₹120900
लखनऊ₹161280₹147850₹121000
अयोध्या₹161280₹147850₹121000
गाजियाबाद₹161280₹147850₹121000
नोएडा₹161280₹147850₹121000
गुरुग्राम₹161280₹147850₹121000
चंडीगढ़₹161280₹147850₹121000
जयपुर₹161280₹147850₹121000
मेरठ₹161280₹147850₹121000
कानपुर₹161280₹147850₹121000
लुधियाना₹161280₹147850₹121000
गुवाहाटी₹161130₹147700₹120850
इंदौर₹161180₹147750₹120900
अहमदाबाद₹161180₹147750₹120900
सूरत₹161180₹147750₹120900
वडोदरा₹161180₹147750₹120900
नागपुर₹161130₹147700₹120850
पुणे₹161130₹147700₹120850
नासिक₹161160₹147750₹120880
बैंगलोर₹161130₹147700₹120850
भुवनेश्वर₹161130₹147700₹120850
कटक₹161130₹147700₹120850
केरल₹161130₹147700₹120850
रायपुर₹161130₹147700₹120850
हैदराबाद₹161130₹147700₹120850

पिछले दिन सोना का भाव

दिल्ली का सर्राफा बाजार होली के कारण मंगलवार और बुधवार को बंद रहा। उसके बाद गुरुवार को बाजार खुले। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 7,600 रुपये या 4.4 प्रतिशत टूटकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 12.60 डॉलर या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 5,153.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

पिछले दिन सोना का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) मेंअप्रैल डिलीवरी वाला सोना वायदा 210 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत गिरकर 1,61,315 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 7,445 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 29.56 डॉलर या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 5,164.26 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि गुरुवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोने की कीमतों में गिरावट आई, जबकि मजबूत भारतीय रुपये ने घरेलू सर्राफा पर दबाव डाला। मिराए एसेट शेयरखान में जिंस और मुद्रा के प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि सोना अभी मजबूत अमेरिकी आंकड़ों और भू-राजनीतिक तनाव के असर के बीच फंसा हुआ है।

ऑगमोंट में शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक और व्यापार तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग लौटने से सोना हाल के निचले स्तर से वापस उछले हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article