बिजनेस

बैंक अकाउंट को दूसरी ब्रांच में ट्रांसफर करना है? घर बैठे मिनटों में ऐसे करें

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि आप लंबे समय के लिए किसी नए शहर या इलाके में शिफ्ट हो गए हैं, तो अपनी बैंक शाखा भी नजदीकी लोकेशन में बैंक अकाउंट ट्रांसफर करा लेना बेहतर होता है।

Image

बैंक अकाउंट ट्रांसफर

अगर आपने अपना घर, शहर या ऑफिस किसी दूसरे शहर या उसी शहर के किसी अन्य इलाके में बदल लिया है और आपका Bank की मौजूदा शाखा अब आपके लिए सुविधाजनक नहीं रही, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से अपने बैंक का ब्रांच अपने नजदीकी दूसरी शाखा में ट्रांसफर कर सकते हैं। खास बात यह है कि अब यह प्रक्रिया आप घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं। तमाम सरकारी और प्राइवेट बैंक यह सुविधा उपलब्ध कराते हैं। अगर आप ऑनलाइन नहीं करना चाहते हैं तो ऑफलाइन फॉर्म भरकर भी कर सकते हैं।

बचत और चालू खाता कर सकते हैं ट्रांसफर

बैंकों के अनुसार, बचत खाता (Savings Account) और चालू खाता (Current Account) धारक अपने खाते को देश में किसी भी Bank शाखा में ट्रांसफर करा सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को बैंक जाने की भी आवश्यकता नहीं है। डिजिटल माध्यम से घर बैठे अकाउंट ट्रांसफर कर सकते हैं।

कौन-कौन कर सकता है ऑनलाइन ट्रांसफर?

व्यक्तिगत खाताधारक: व्यक्तिगत खाताधारक ऑनलाइन माध्यम से शाखा परिवर्तन का अनुरोध कर सकते हैं या निर्धारित फॉर्म डाउनलोड कर जमा कर सकते हैं।

एनआरआई (NRI) ग्राहक: एनआरआई NetBanking, InstaServices या निकटतम शाखा के माध्यम से यह सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

कंपनी के ओनर: सोल प्रोपराइटरशिप (Sole Proprietorship) खाताधारकों के लिए भी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध हैं।

अकाउंट ट्रांसफर के क्या फायदे हैं?

ब्रांच ट्रांसफर कराने के बाद ग्राहक अपने नए निवास या कार्यस्थल के नजदीक बैंकिंग सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। इससे चेकबुक, केवाईसी अपडेट, लॉकर सेवाओं और अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए बार-बार दूर स्थित शाखा जाने की परेशानी खत्म हो जाती है। इसके अलावा, अकाउंट नंबर, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अधिकांश बैंकिंग सुविधाएं सामान्य रूप से जारी रहती हैं। केवल खाते की होम ब्रांच बदलती है, जिससे ग्राहक को अधिक सुविधा मिलती है। इसलिए जब भी शहर बदलें, बैंक अकाउंट को ट्रांसफर जरूर करा लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article