Car Loan Calculator: आज के समय में कार खरीदना सिर्फ लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत बन चुकी है। खासकर बड़े शहरों में परिवार और ट्रैवल के लिए कार जरूरी हो गई है। बैंकों के आसान लोन ऑफर्स ने कार खरीदना और भी आसान बना दिया है। अगर आप भी कार लोन लेकर 10 लाख की SUV खरीदना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं कि आपकी मंथली सैलरी के हिसाब से आपको कितना लोन मिलेगा?
Car Loan Calculator
कितना लोन मिलेगा 10 लाख की कार पर?
आमतौर पर बैंक कार की कीमत का 85% तक लोन ऑफर करते हैं। यानी अगर आप 10 लाख रुपये की SUV खरीदना चाहते हैं, तो आपको करीब 8.5 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। बाकी 1.5 लाख रुपये आपको डाउन पेमेंट के तौर पर देने होंगे।
20/4/10 का नियम
कार लोन लेते समय 20/4/10 का नियम ध्यान में रखना बहुत जरूरी है। इसके मुताबिक आपको कार की कीमत का कम से कम 20% डाउन पेमेंट करना चाहिए। इसके अलावा, लोन की अवधि 4 साल से ज्यादा नहीं रखनी चाहिए, ताकि ब्याज का बोझ कम रहे। सबसे अहम बात यह है कि आपकी कार लोन की ईएमआई आपकी मासिक सैलरी के 10% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस फॉर्मूले को फॉलो करने से लोन का बोझ बैलेंस रहता है और आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग पर असर नहीं पड़ता।
EMI और सैलरी का हिसाब
मान लीजिए आप 8.5 लाख रुपये का लोन 5 साल के लिए लेते हैं और ब्याज दर औसतन 9% है। तो आपकी मंथली EMI करीब 17,600 रुपये बनेगी। इसका मतलब है कि आपकी सैलरी कम से कम 6.33 लाख रुपये सालाना (52,800 रुपये मासिक) होनी चाहिए ताकि EMI आसानी से मैनेज हो सके। अगर आपकी सैलरी 40–45 हजार रुपये है, तो आपको या तो ज्यादा डाउन पेमेंट करना होगा या लोन की अवधि बढ़ानी होगी।
ब्याज दरें किस बैंक में कितनी?
- एसबीआई: 8.90%
- एचडीएफसी बैंक: 9.20%
- आईसीआईसीआई बैंक: 9.10%
- यूको बैंक: 7.60%
- केनरा बैंक: 7.70%
अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो आपको न्यूनतम ब्याज दर का फायदा मिल सकता है। 10 लाख की SUV लेने के लिए आपको कम से कम 1.5 लाख रुपये डाउन पेमेंट करना होगा। इसके बाद 8.5 लाख का लोन आप आसानी से ले सकते हैं। EMI आपकी सैलरी के हिसाब से तय होगी, लेकिन 50 हजार रुपये से ऊपर सैलरी वालों के लिए यह लोन मैनेज करना आसान होगा।
