Retirement के बाद हर महीने 30 हजार चाहिए तो आज से कितनी बचत करें? देखें पूरा हिसाब

मान लीजिए किसी व्यक्ति को रिटायरमेंट के बाद आज के हिसाब से हर महीने 30,000 रुपये अपने खर्च के लिए चाहिए, तो सिर्फ 30,000 रुपये को लक्ष्य मानकर बचत करना सही नहीं होगा।

Retirement Planning Guide: अगर आप चाहते हैं कि रिटायरमेंट (Retirement) के बाद भी हर महीने आपके पास अपने खर्च के लिए पर्याप्त पैसा रहे, तो इसकी तैयारी नौकरी शुरू करने के साथ ही कर देना बेहतर है। हालांकि, रिटायरमेंट प्लान बनाते समय सबसे जरूरी चीज महंगाई को ध्यान में रखना है। आज 30,000 रुपये में जो खर्च पूरे हो रहे हैं, जरूरी नहीं कि 20-30 साल बाद भी उतने ही पैसों में पूरे हो जाएं।

Retirement

रिटायरमेंट के लिए कितनी रकम की होगी जरूरत (Photo: iStock)

रिटायरमेंट तक कितना बढ़ जाएगा मंथली खर्च

मान लीजिए किसी व्यक्ति की उम्र अभी 30 साल है और वह 60 साल की उम्र में रिटायर होना चाहता है। यानी उसके पास रिटायरमेंट के लिए 30 साल हैं। आज उसे अपने खर्च के लिए हर महीने 30,000 रुपये की जरूरत पड़ती है।

End of Feed