होम या पर्सनल लोन चाहिए? बैंक और एनबीएफसी में कौन सा बेहतर ऑप्शन यहां जानें

जब आप अपने सपनों का घर खरीदना या बड़ी जरूरत के लिए पैसे लेना चाहते हैं, तो सबसे पहला सवाल उठता है बैंक से लोन लें या NBFC से? दोनों विकल्प उपलब्ध हैं, लेकिन उनके फायदे, नुकसान और नियम अलग-अलग हैं। सही विकल्प चुनना आपके पैसे और समय की बचत कर सकता है। आइए जानते हैं दोनों में आपके लिए कौन सा बेहतर ऑप्शन है?

भारत में जब कोई व्यक्ति अपना सपना पूरा करने के लिए घर खरीदना चाहता है, तो अक्सर सवाल आता है बैंक से होम लोन लें या NBFC से? दोनों ही लोन देती हैं, लेकिन उनके फायदे और नुकसान अलग-अलग होते हैं। यही बात पर्सनल लोन पर भी लागू होती है। पैसों की जरूरत जल्दी होने पर सही लेंडर चुनना बहुत जरूरी होता है।

Loan Option

पर्सनल लोन लेते समय सबसे पहले लोन अप्रूवल की प्रक्रिया और स्पीड को देखें। NBFC आमतौर पर लोन जल्दी मंजूर कर देती हैं और नियम थोड़े लचीले होते हैं। अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम है या रेगुलर इनकम नहीं है, तो भी NBFC से लोन मिलने की संभावना रहती है। बैंक में मंजूरी की प्रक्रिया थोड़ी सख्त होती है, लेकिन अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद होती है। आईये आपको बताते हैं NBFC और बैंक में लोन के लिए क्या सही ऑप्शन है?

End of Feed