Retirement के बाद नहीं चाहिए कर्ज का बोझ? नौकरी रहते Loan खत्म करने ये है तरीका

बहुत से लोग नौकरी के दिनों में अलग-अलग तरह के लोन ले लेते हैं। लेकिन रिटायरमेंट के बाद कोई नहीं चाहता कि कर्ज का बोझ सिर पर रहे।

नौकरी के दौरान घर खरीदने, कार लेने, बच्चों की पढ़ाई, शादी या किसी दूसरी बड़ी जरूरत के लिए लोन (Loan) लेना आम बात है। होम लोन (Home Loan), कार लोन (Car Loan), पर्सनल लोन (Personal Loan) या दूसरे तरह के कर्ज आपकी जरूरत पूरी करने में मदद करते हैं, लेकिन जैसे-जैसे रिटायरमेंट करीब आता है, यही लोन चिंता का कारण बन सकता है। रिटायरमेंट के बाद आमदनी का नियमित स्रोत सीमित हो सकता है, जबकि EMI पहले की तरह जारी रहती है। इसीलिए कोशिश होनी चाहिए कि नौकरी के दौरान ही बड़े लोन का बोझ कम या खत्म कर लिया जाए। इसके लिए रिटायरमेंट से कई साल पहले से ही प्लानिंग शुरू करनी चाहिए। आइए समझते हैं कि नौकरी रहते लोन कैसे खत्म किया जा सकता है-

Loan

नौकरी रहते ऐसे खत्म करें लोन (Photo: iStock)

सबसे पहले सभी लोन की लिस्ट बनाएं

कर्ज खत्म करने की शुरुआत यह पता लगाने से करें कि आपके ऊपर कुल कितना लोन बकाया है। सभी लोन की एक लिस्ट बनाएं और उसमें बकाया मूलधन, ब्याज दर, EMI और बची हुई अवधि लिखें। अगर आपके पास होम लोन के साथ कार लोन या पर्सनल लोन भी है तो सभी की अलग-अलग जानकारी रखें। इससे आपको पता चलेगा कि किस कर्ज को पहले खत्म करने की जरूरत है।

End of Feed