बिजनेस

Waaree Energies IPO Latest GMP: गजब का GMP; कल खुलेगा Waaree Energies IPO, अभी से दोगुनी कमाई के मिल रहे संकेत?

Waaree Energies IPO; Latest GMP : वारी एनर्जीज का आईपीओ (IPO) 21 अक्टूबर, 2024 (सोमवार) को खुलने वाला है। यह 23 अक्टूबर, 2024 (बुधवार) को आईपीओ का सब्सक्रिप्शन बंद होगा। Waaree Energies IPO का प्राइस बैंड 1,427 रुपये -1,503 रुपये प्रति शेयर है और आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 9 शेयरों का होगा।

Image

वारी एनर्जीज का आईपीओ।

Photo : Times Now Digital

Waaree Energies IPO; Latest GMP : सोलर पैनल बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक वारी एनर्जीज का आईपीओ (IPO) 21 अक्टूबर, 2024 (सोमवार) को खुलने वाला है। यह 23 अक्टूबर, 2024 (बुधवार) को आईपीओ का सब्सक्रिप्शन बंद होगा। ऐसे में सबकी निगाहें इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पर है। जो कि शानदार रिटर्न दे रहा है। Waaree Energies IPO का प्राइस बैंड 1,427 रुपये -1,503 रुपये प्रति शेयर है और आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 9 शेयरों का होगा।

Waaree Energies IPO Latest GMP Today

ग्रे मार्केट गतिविधियों को ट्रैक करने वाली अलग-अलग वेबसाइटों के मुताबिक, वारी एनर्जीज आईपीओ ग्रे मार्केट में प्रति शेयर 1521 रुपये के आसपास मजबूत प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है। आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) इश्यू प्राइस के अपर प्राइस बैंड 1503 रुपये के मुकाबले 101.20 फीसदी प्रीमियम के साथ दोगुने भाव 3024 रुपये से अधिक के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है।

क्या होता है GMP

ऐसे में इस आईपीओ के शानदार लिस्टिंग की संभावना दिख रही है। हालांकि, यह बात बहुत जरूरी है कि ग्रे मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) केवल एक इंडिकेटर है। यह वास्तिक प्रीमयम नहीं होता है। ऐसा बिकुल भी जरूरी नहीं है कि आईपीओ की लिस्टिंग जैसे GMP संकेत दे रहा है वैसी ही होगी।

Waaree Energies IPO Price Band: प्राइस बैंड कितना है?

रिटेल निवेशक - एक लॉट में 9 शेयर - (1,503 रुपये X 9 शेयर) ₹13,527

एसएनआईआई - 15 लॉट (135 शेयर)- ₹202,905

बीएनआईआई - 74 लॉट (666 शेयर) ₹1,000,998

Waaree Energies IPO Allotment Date

वारी एनर्जीज के शेयरों को 24 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार) को अलॉट किया जा सकता है।

Waaree Energies IPO Listing Date

कंपनी के आईपीओ की लिस्टिंग डेट 28 अक्टूबर, 2024 (सोमवार) निर्धारित है। शेयरों की लिस्टिंग दोनों प्रमुख सूचकांकों एनएसई और बीएसई पर होगी।

Waaree Energies IPO Registrar, Book Running Lead Manager

आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजरों में एक्सिस कैपिटल, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, जेफरीज इंडिया, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया), एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज और आईटीआई कैपिटल शामिल हैं। आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है।

Waaree Energies IPO Issue Size

वारी एनर्जीज लिमिटेड का यह आईपीओ 3,600 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का नया इश्यू शामिल है। प्रमोटर व मौजूदा शेयरधारकों द्वारा अपर प्राइस बैंड पर 721.44 करोड़ रुपये के 48 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) को समायोजि किया गया है। इस आईपीओ का कुल इश्यू साइज 4,321.44 करोड़ रुपये का है।

वारी एनर्जीज ने IPO में सौर पैनल निर्माता के कर्मचारियों के लिए 65 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर रिजर्व किए हैं। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इंस्वेस्टर्स (QIB) के लिए 50% शेयर, नॉन इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) के लिए 15% और खुदरा निवेशकों के लिए 35% शेयर अलग रखे हैं।

कंपनी के प्रमोटर

कंपनी के प्रमोटर हितेश चिमनलाल दोशी, वीरेन चिमनलाल दोशी, पंकज चिमनलाल दोशी और वारी सस्टेनेबल फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड हैं जिनके पास इश्यू से पहले 71.80% हिस्सेदारी है, जो इश्यू के बाद घटकर 64.30% हो जाएगा।

कंपनी कहां लगाएगी पैसा

कंपनी इस आईपीओ से मिले पैसे का उपयोग ओडिशा में इंगोट्स, वेफर्स, सौर सेल्स और पीवी मॉड्यूल के लिए 6 गीगावाट (जीडब्ल्यू) की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने के साथ-साथ सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों का सपोर्ट करने के लिए करेगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article