बिजनेस

Waaree Energies IPO GMP: आज से खुला Waaree Energies IPO, मिला तो होंगे मजे-मजे, कितना चल रहा जीएमपी?

Waaree IPO GMP: वारी एनर्जीज आईपीओ की कीमत ₹ 1427 से ₹ 1503 प्रति इक्विटी शेयर तय की है। बुक बिल्ड इश्यू नए शेयरों और ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) का मिश्रण है। कंपनी का लक्ष्य इस बुक बिल्ड इश्यू से ₹ 4,321.44 करोड़ जुटाना है, जिसमें से ₹ 3,600 करोड़ नए शेयर जारी करके जुटाए जाएंगे।

Image

वारी एनर्जी।

Photo : Times Now Digital

Waaree Energies IPO GMP: वारी एनर्जीज लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आज भारतीय प्राथमिक बाजार में आएगा। सार्वजनिक निर्गम के लिए बोली सोमवार को सुबह 10:00 बजे शुरू होगी। सार्वजनिक निर्गम 23 अक्टूबर 2024 तक खुला रहेगा। इसका मतलब है कि वारी एनर्जीज आईपीओ सोमवार से बुधवार तक खुला रहेगा। कंपनी ने वारी एनर्जीज आईपीओ की कीमत ₹ 1427 से ₹ 1503 प्रति इक्विटी शेयर तय की है। बुक बिल्ड इश्यू नए शेयरों और ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) का मिश्रण है। कंपनी का लक्ष्य इस बुक बिल्ड इश्यू से ₹ 4,321.44 करोड़ जुटाना है, जिसमें से ₹ 3,600 करोड़ नए शेयर जारी करके जुटाए जाएंगे। बाकी ₹ 721.44 करोड़ ओएफएस रूट के लिए आरक्षित हैं।

Waaree Energies IPO GMP: कितना चल रहा GMP

बाजार पर्यवेक्षकों के अनुसार, कंपनी के शेयर आज ग्रे मार्केट में ₹ 1,473 के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं।

क्या होता है GMP

ऐसे में इस आईपीओ के शानदार लिस्टिंग की संभावना दिख रही है। हालांकि, यह बात बहुत जरूरी है कि ग्रे मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) केवल एक इंडिकेटर है। यह वास्तिक प्रीमयम नहीं होता है। ऐसा बिकुल भी जरूरी नहीं है कि आईपीओ की लिस्टिंग जैसे GMP संकेत दे रहा है वैसी ही होगी।

Waaree Energies IPO Price Band: प्राइस बैंड कितना है?

रिटेल निवेशक - एक लॉट में 9 शेयर - (1,503 रुपये x 9 शेयर) ₹13,527

एसएनआईआई - 15 लॉट (135 शेयर)- ₹202,905

बीएनआईआई - 74 लॉट (666 शेयर) ₹1,000,998

Waaree Energies IPO Allotment Date

वारी एनर्जीज के शेयरों को 24 अक्टूबर, 2024 (गुरुवार) को अलॉट किया जा सकता है।

Waaree Energies IPO Listing Date

कंपनी के आईपीओ की लिस्टिंग डेट 28 अक्टूबर, 2024 (सोमवार) निर्धारित है। शेयरों की लिस्टिंग दोनों प्रमुख सूचकांकों एनएसई और बीएसई पर होगी।

Waaree Energies IPO Registrar, Book Running Lead Manager

आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजरों में एक्सिस कैपिटल, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, जेफरीज इंडिया, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया), एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज और आईटीआई कैपिटल शामिल हैं। आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है।

Waaree Energies IPO Issue Size

वारी एनर्जीज लिमिटेड का यह आईपीओ 3,600 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का नया इश्यू शामिल है। प्रमोटर व मौजूदा शेयरधारकों द्वारा अपर प्राइस बैंड पर 721.44 करोड़ रुपये के 48 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) को समायोजि किया गया है। इस आईपीओ का कुल इश्यू साइज 4,321.44 करोड़ रुपये का है।

वारी एनर्जीज ने IPO में सौर पैनल निर्माता के कर्मचारियों के लिए 65 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर रिजर्व किए हैं। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इंस्वेस्टर्स (QIB) के लिए 50% शेयर, नॉन इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) के लिए 15% और खुदरा निवेशकों के लिए 35% शेयर अलग रखे हैं।

कंपनी के प्रमोटर

कंपनी के प्रमोटर हितेश चिमनलाल दोशी, वीरेन चिमनलाल दोशी, पंकज चिमनलाल दोशी और वारी सस्टेनेबल फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड हैं जिनके पास इश्यू से पहले 71.80% हिस्सेदारी है, जो इश्यू के बाद घटकर 64.30% हो जाएगा।

कंपनी कहां लगाएगी पैसा

कंपनी इस आईपीओ से मिले पैसे का उपयोग ओडिशा में इंगोट्स, वेफर्स, सौर सेल्स और पीवी मॉड्यूल के लिए 6 गीगावाट (जीडब्ल्यू) की मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने के साथ-साथ सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों का सपोर्ट करने के लिए करेगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article