बिजनेस

Waaree Energies IPO Allotment Status: वारी एनर्जीज का आईपीओ अलॉटमेंट मिला या नहीं, स्टेप बाय स्टेप ऐसे करें चेक

Waaree Energies IPO Allotment Date: बुधवार को शेयर बिक्री के आखिरी दिन सार्वजनिक निर्गम को 76.34 गुना अभिदान मिला, जिसमें संस्थागत खरीदारों की मजबूत भागीदारी ने मदद की। योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए कोटा को 208.63 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 62.48 गुना अभिदान मिला और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 10.79 गुना अभिदान मिला।

Image

वारी एनर्जी अलॉटमेंट स्टेटस।

Photo : Times Now Digital

Waaree Energies IPO Allotment Status Check Online: वारी एनर्जीज का आईपीओ बंद हो गया है। जिन्होंने इस आईपीओ में पैसा लगाया है वह इसके अलॉटमेंट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में वह अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। यहां हम Waaree Energies IPO Allotment Status कैसे चेक करें इससे बारे में बता रहे हैं।

Waaree Energies IPO Allotment Status Check Online On BSE'

  • बीएसई की वेबसाइट पर जायें।
  • इश्यू टाइप में 'इक्विटी' चुनें।
  • ड्रॉप-डाउन मेनू से Waaree Energies IPO चुनें।
  • अपना अप्लिकेशन नंबर या पैन डालें।
  • Submit पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर अलॉटमेंट स्टेटस आ जाएगा।

Waaree Energies IPO Allotment Status Check Online On Link Intime

वारी एनर्जीज आईपीओ का रजिस्ट्रार Link Intime India Private Limited है। रजिस्ट्रार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप आसानी से अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें -

  • सबसे पहले आपको रजिस्ट्रार की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आपको ड्रॉपबॉक्स से IPO को सेलेक्ट करना है।
  • अगर Waaree Energies IPO के लिए शेयरों का अलॉटमेंट हो जाएगा तो यहां आपको कंपनी का नाम दिखने लगेगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपको PAN, Demat Account, या Application No. में से कोई एक विकल्प चुनना है और डिटेल्स भरनी है।
  • अब आपको कैप्चा कोड डालकर SUBMIT पर क्लिक करना है।
  • Submit पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर अलॉटमेंट स्टेटस आ जाएगा।

Waaree Energies IPO Listing Date

वारी एनर्जीज के शेयर्स की लिस्टिंग की 28 अक्टूबर, 2024 को हो सकती है। कंपनी के स्टॉक्स BSE, NSE दोनों एक्सचैंजेस पर लिस्ट होंगे। शेयर्स की ट्रेडिंग सुबह 10 बजे से शुरु होगी।

Waaree Energies IPO Subscription Status

वारी एनर्जीज आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। NSE पर मौजूद जानकारी के अनुसार इस इश्यू को शाम 5 बजे तक 76.34 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ है। कंपनी को 1,60,91,48,619 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि पेशकश सिर्फ 2,10,79,384 शेयरों की ही थी। गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने अपने लिए निर्धारित हिस्से से 62.48 गुना ज्यादा बोलियां लगाईं। वहीं, योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) ने अपने कोटे के 208.63 गुना ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां लगाईं। रिटेल निवेशकों के हिस्से को 10.79 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर IPO की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article