बिजनेस

Waaree Energies IPO: वारी एनर्जीज ने 1427-1503 रु तय किया प्राइस बैंड, 21 अक्टूबर को खुलेगा इश्यू, 85% पहुंचा GMP

Waaree Energies IPO: वारी एनर्जीज के आईपीओ का कुल इश्यू साइज 4,321.44 करोड़ रुपये होगा। नए इश्यू से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी ओडिशा में 6 गीगावाट की इंगोट वेफर, सोलर सेल और सोलर पीवी मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए करेगी।

Image

वारी एनर्जीज ला रही IPO

KEY HIGHLIGHTS
  • वारी एनर्जीज ला रही आईपीओ
  • 1427-1503 रु है प्राइस बैंड
  • 85% पहुंचा GMP

Waaree Energies IPO: सौर पैनल बनाने वाली कंपनी वारी एनर्जीज ने 4,321 करोड़ रुपये के अपने IPO के लिए 1,427-1,503 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा, आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 18 अक्टूबर को बोली लगा पाएंगे। यह आईपीओ 3,600 करोड़ रुपये के नए शेयर और प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरधारकों के 721.44 करोड़ रुपये द्वारा ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के तहत बेचे जाने वाले 48 लाख शेयरों का मिश्रण होगा।

ये भी पढ़ें -

आईपीओ फंडिंग का क्या करेगी कंपनी

वारी एनर्जीज के आईपीओ का कुल इश्यू साइज 4,321.44 करोड़ रुपये होगा। नए इश्यू से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी ओडिशा में 6 गीगावाट की इंगोट वेफर, सोलर सेल और सोलर पीवी मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए करेगी। इसके अलावा एक हिस्सा सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए रखा जाएगा।

कितना है GMP

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार वारी एनर्जीज के शेयर नॉन-लिस्टेड मार्केट में 1,280 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं, जो 1,503 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड पर 85% का ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) का संकेत है।

वारी एनर्जीज के फाइनेंशियल नतीजे

31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष में वारी एनर्जीज ने 6,750 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया जो वित्त वर्ष 2021-22 में 2,854 करोड़ रुपये से काफी अधिक है। इसका प्रॉफिट 500.2 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 79.6 करोड़ रुपये से लगभग पाँच गुना अधिक था।

2007 में शुरू हुई वारी एनर्जीज ने खुद को भारत में सौर पीवी मॉड्यूल के सबसे बड़े निर्माता के रूप में स्थापित किया है। (इनपुट - भाषा)

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article