वोडाफोन की बड़ी जीत,बॉम्बे हाई कोर्ट ने इनकम टैक्स विभाग को बोला- लौटाइए 1128 करोड़

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 9, 2023, 02:25 PM IST

Vodafone Idea Income Tax Case: कोर्ट ने केस में सरकारी खजाने के नुकसान के लिए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की सलाह दी है। पीठ ने यह भी है कि इस तरह के केस में धारा 144सी के प्रावधानों का कड़ाई से पालन होना चाहिए।

Vodafone Idea Income Tax Case:वोडाफोन आइडिया को टैक्स केस में बड़ी जीत मिली है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने इनकम टैक्स अथॉरिटी को आदेश दिया है कि वह वोडाफोन आइडिया को टैक्स के रूप में भुगतान किए गए 1128 करोड़ रुपये रिफंड करे। इनकम टैक्स अथॉरिटी को यह रकम ब्याज के साथ चुकानी होगी। कोर्ट ने यह आदेश वोडाफोन आइडिया की याचिका के आधार पर सुनाया है। जिसमें ब्याज के साथ रिफंड की मांग की गई थी।यह रिफंड असेंसमेंट साल 2016-17 का है।

vodafone idea

वोडाफोन आइडिया केस

कोर्ट ने क्या कहा

जस्टिस के.आर श्रीराम और जस्टिस नीला गोखले की पीठ ने अपने फैसले में माना है कि फेसलेस एसेसिंग ऑफिसर (एफएओ) की ओर से 31 अगस्त, 2023 को जारी किए गए आदेश को लागू नहीं किया जा सकता है। क्योंकि एफएओ ने डिस्प्यूट रिजल्यूशन पैनल के निर्देश जारी करने के 30 दिन की बजाय दो साल बाद फैसला लिया है। लिहाजा इस आदेश को लागू नहीं किया जा सकता है। इसके लिए पीठ ने केस एफएओ की सुस्ती के लिए उसे कड़ी फटकार लगाई है। इसके साथ ही एफएओ के खिलाफ जांच की सिफारिश की है।

End of Feed