Vodafone Idea Share Price: वोडाफोन आइडिया के शेयर में उछाल, पहली तिमाही के नतीजे के बाद सुर्खियों में

Vodafone Idea Share Price: वोडाफोन आइडिया के पहली तिमाही के नतीजे के बाद इसके शेयर सुर्खियों में है। FY25 की पहली तिमाही में कंपनी को ₹6,608 करोड़ का नेट घाटा हुआ, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹6,432 करोड़ था।

Vodafone Idea Share Price: वोडाफोन आइडिया के शेयर सोमवार 18 अगस्त को सुर्खियों में है क्योंकि टेलीकॉम कंपनी ने जून तिमाही में घाटे में और इजाफा दर्ज किया है। FY25 की पहली तिमाही में कंपनी को ₹6,608 करोड़ का नेट घाटा हुआ, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹6,432 करोड़ था। हालांकि कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 5% बढ़कर ₹11,023 करोड़ हो गया, जो कि पिछले साल की समान अवधि में ₹10,508 करोड़ था। वोडाफोन आइडिया के शेयर में आज सुबह 10.35 तक 6.99% का उछाल देखा गया। प्रति शेयर प्राइस 6.58 रुपये है।

Vodafone Idea Share Price

वोडाफोन आइडिया के शेयर में तेजी

  • ARPU (प्रति यूजर औसत राजस्व) ₹177 रहा, जो Q1FY24 के ₹154 से 15% अधिक है।
  • EBITDA ₹4,612 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹4,205 करोड़ था 10% की बढ़त।
  • EBITDA मार्जिन बढ़कर 41.8% हो गया, जो पिछले साल की तुलना में 180 बेसिस पॉइंट अधिक है।
  • तिमाही-दर-तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी का घाटा Q4FY25 के ₹7,166 करोड़ से कम हुआ है, जबकि रेवेन्यू लगभग स्थिर रहा।

End of Feed