Visa नियम भारत के खिलाफ नहीं, Rubio ने बताया किसे अमेरिका में घुसने से रोकना चाह रहे ट्रंप?

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बताया है कि वीजा नियमों को कठोर भारत को लक्ष्य बनाकर नहीं किया गया है। बल्कि, अमेरिका को कई और खतरों से बचाने के लिए ऐसा किया गया है।

US Visa Rules Not Against India : अमेरिका में वीजा नियमों की सख्ती को लेकर भारतीय प्रोफेशनल्स और IT कंपनियों की चिंताओं के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की इमिग्रेशन नीति भारत को निशाना बनाकर नहीं बनाई गई है।

US Visa Rules Not Against India

अमेरिका की वीजा नीति भारत के खिलाफ नहीं

रुबियो ने कहा कि अमेरिका का मकसद अपने इमिग्रेशन सिस्टम में लंबे समय से चली आ रही खामियों को दूर करना और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना है। रुबियो के मुताबिक, अवैध इमिग्रेशन, बड़े पैमाने पर प्रवासन और वीजा प्रोग्राम के कथित दुरुपयोग को रोकना अमेरिकी प्रशासन की प्राथमिकता है। हालांकि, इस सख्ती का असर भारतीय छात्रों, कुशल कर्मचारियों और IT कंपनियों पर भी पड़ रहा है।

End of Feed