अगर आप भी आईपीओ या शेयर बाजार से कमाई करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है, दरअसल इन दिनों बाजार में आईपीओ की धूम है कई ऐसे आईपीओ हैं जो शेयर बाजार में लिस्ट हो रहे हैं निवेशकों को बम्पर कमाई भी करा रहे हैं. इन दिनों बाजार में विक्रम सोलर, Shreeji Shipping और पटेल रिटेल के आईपीओ धमाल मचा रहे हैं, ऐसे में आइए जानते हैं कहां आपकी कितनी कमाई होने के चान्सेस हैं?
विक्रम सोलर आईपीओ
Vikram Solar, जो सोलर PV मॉड्यूल और EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) का काम करती है, उसके शेयरों का GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) 20 अगस्त की सुबह 8:01 बजे तक 48 रुपये था। यानी इसमें करीब 14.46% की तेजी है। इस आधार पर इसके शेयर लगभग 380 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं, जो कि इश्यू प्राइस से लगभग 15% ज्यादा है।
IPO साइज: ₹2,079.37 करोड़- ओपनिंग डेट: 19 अगस्त से 21 अगस्त
- पहले दिन सब्सक्रिप्शन: 0.85 गुना
- प्राइस बैंड: ₹315 – ₹332
- लॉट साइज: 45 शेयर (निवेश राशि ₹14,940)
Shreeji Shipping Global
Shreeji Shipping Global, जो ड्राई-बल्क कार्गो शिपिंग और लॉजिस्टिक्स का बिज़नेस करती है, उसके शेयरों का GMP 20 अगस्त की सुबह 7:37 बजे तक 30 रुपये था। यानी इसमें करीब 12% की तेजी है। अनुमान है कि यह शेयर लगभग 282 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं।
- IPO साइज: ₹410.71 करोड़ (फ्रेश इश्यू)
- ओपनिंग डेट: 19 अगस्त
- पहले दिन सब्सक्रिप्शन: 1.30 गुना
- प्राइस बैंड: ₹240 – ₹252
- लॉट साइज: 58 शेयर (निवेश राशि ₹14,616)
Patel Retail IPO
Patel Retail के शेयरों का GMP 20 अगस्त की सुबह 6:28 बजे तक 49 रुपये था। यानी इसमें लगभग 19.22% की तेजी देखी गई। इस आधार पर शेयर लगभग 304 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। हालांकि यह केवल अनुमान है।
- IPO साइज: ₹242.76 करोड़
- ओपनिंग डेट: 19 अगस्त से 21 अगस्त
- पहले दिन सब्सक्रिप्शन: 4.38 गुना
- प्राइस बैंड: ₹237 – ₹255
- लॉट साइज: 58 शेयर (निवेश राशि ₹12,750)
(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)
