Vibhor Steel Tubes IPO: विभोर स्टील ट्यूब्स का 13 फरवरी को खुल रहा IPO, ग्रे मार्केट में बवाल तेजी

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 12, 2024, 10:36 AM IST

Vibhor Steel Tubes IPO: विभोर स्टील ट्यूब्स लिमिटेड आईपीओ ग्रे मार्केट में 130 रुपये के प्रीमियम पर है। यानी अपर प्राइस बैंड 151 रुपये के हिसाब से कंपनी के शेयर 281 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं।

Vibhor Steel Tubes IPO: यदि आप इस हफ्ते किसी आईपीओ में दांव लगाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी डील हो सकती है। दरअसल, इस हफ्ते स्टील कंपनी विभोर स्टील ट्यूब्स लिमिटेड का IPO आने वाला है। निवेशक इस इश्यू में 13 फरवरी से 15 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। इसका प्राइस बैंड 141-151 रुपये प्रति शेयर है। ये पूरी तरह से 72 करोड़ रुपये का फ्रेश इक्विटी इश्यू है। ऑफर का लगभग 35% रिटेल निवेशकों के लिए, 50% योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए और बाकी के 15% गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए है।

Vibhor Steel Tubes IPO

आईपीओ में दांव लगाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी डील हो सकती है।

ग्रे मार्केट में क्या चल रहा भाव?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विभोर स्टील ट्यूब्स लिमिटेड आईपीओ ग्रे मार्केट में 130 रुपये के प्रीमियम पर है। यानी अपर प्राइस बैंड 151 रुपये के हिसाब से कंपनी के शेयर 281 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। पहले ही दिन निवेशकों को 86.09% तक का तगड़ा मुनाफा हो सकता है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 20 फरवरी को हो सकती है।

End of Feed