VI-John हेल्थकेयर इंडिया ने बनाया एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, 10 हजार से अधिक लोगों ने महाकुंभ में ली ग्रूमिंग प्रतिज्ञा

VI-John हेल्थकेयर इंडिया ने महाकुंभ में व्यक्तिगत सौंदर्य (Personal Grooming) पर डिजिटल प्रतिज्ञा पहल चलाई। एक रिकॉर्ड बनाकर इस उपलब्धि को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया।

VI-John हेल्थकेयर इंडिया ने "पर्सनल ग्रूमिंग के लिए डिजिटल प्रतिज्ञा में अधिकतम भागीदारी” हासिल करने के लिए प्रतिष्ठित एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (Asia Book of Records) में अपना नाम दर्ज कराया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि VI-John द्वारा प्रयागराज 2025 में ग्रूमिंग का महाकुंभ (Grooming Ka Mahakumbh) शुरू करने के दौरान हासिल हुई, जहां 10410 प्रतिभागियों ने ‘ग्रूमिंग प्रतिज्ञा’ (Grooming Pratigya) में भाग लिया, जिसका उद्देश्य पर्सनल ग्रूमिंग को देशव्यापी मूवमेंट बनाना है।

V John Healthcare India, Asia Book of Records

VI-John हेल्थकेयर इंडिया ने बनाया नया रिकॉर्ड

यह उल्लेखनीय पहल आत्मविश्वास और सशक्तिकरण के एक आवश्यक पहलू के रूप में व्यक्तिगत सौंदर्य को बढ़ावा देने के लिए VI-John की अटूट प्रतिबद्धता को उजागर करती है। देश भर के प्रतिभागियों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया सेल्फ केयर और सौंदर्य ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है।

End of Feed