बिजनेस

KEI Share Price: बिड़ला के बाद अडानी ने मचाया हड़कंप, वायर शेयर में मचा तहलका; जानें क्या है प्लान

Why are Adani and Birla attracted to wire-cable business: Adani Group ने केबल और वायर इंडस्ट्री में एंट्री की घोषणा की, जिससे Polycab, KEI, और Havells जैसी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई। निवेशकों के लिए यह नई चुनौती बन सकती है।

Image

Adani का बड़ा दांव! Polycab, KEI, Havells के शेयर ताश के पत्तों की तरह गिरे – निवेशकों में हड़कंप।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • Adani Group ने Praneetha Ecocables Limited नामक JV कंपनी बनाई
  • Polycab, KEI और Havells के शेयरों में 7-10% तक गिरावट
  • Aditya Birla Group भी इस सेक्टर में ला रहा नया निवेश

Why are Adani and Birla attracted to wire-cable business: आदित्य बिड़ला ग्रुप (Aditya Birla Group) की प्रमुख कंपनी अल्ट्राटेक (UltraTech) ने हाल ही में वायर और केबल (W&C) सेक्टर में एंट्री की घोषणा की थी। इसके बाद अब अडानी ग्रुप भी भी इस बिजनेस में कूद गया है। अडानी ग्रुप ने (Adani Group) 19 मार्च को बताया कि वह केबल और वायर बाजार में अपने कदम रख रहा है। और इसके लिए कंपनी ने बकायदा Praneetha Ecocables Limited नाम से एक नई संयुक्त उद्यम (JV) कंपनी बनाई है। यह ज्वाइंट वेंचर Kutch Copper और Praneetha Ventures के बीच 50-50% हिस्सेदारी में स्थापित किया गया है।

Polycab, KEI, और Havells के शेयरों में भारी गिरावट

Adani Group की इस घोषणा के बाद 20 मार्च को KEI Industries, Havells और Polycab जैसी वायर सेगमेंट की बड़ी कंपनियों के शेयर क्रैश हो गए। KEI Industries के शेयर 13.87% लुढ़ककर 2,828 रुपये पर पहुंच गए और लोअर सर्किट हिट किया, Polycab के शेयर करीब 8.40% गिरकर 4,981.65 रुपये पर आ गए। Havells के शेयरों में 4.45% की गिरावट देखी गई और यह 1,488.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। RR Kabel के शेयरों में भी 3.3% की गिरावट के साथ 889.25 रुपये पर ट्रेड कर कर रहे थे दर्ज की गई।

Adani की एंट्री से बढ़ी प्रतिस्पर्धा

Adani Group की इस नई कंपनी का मुख्य फोकस मेटल प्रोडक्ट्स, केबल और वायर का निर्माण, मार्केटिंग और वितरण होगा। इससे मौजूदा कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है।

Aditya Birla Group भी ला रहा नया प्लांट

Adani Group से पहले, Aditya Birla Group ने भी इस क्षेत्र में उतरने की घोषणा की थी। UltraTech Cement कंपनी ने गुजरात के भरूच में ₹1,800 करोड़ की लागत से केबल और वायर प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई है। Adani Group की एंट्री से मौजूदा मार्केट लीडर्स के लिए चुनौती खड़ी हो सकती है। निवेशकों को बाजार में उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहना चाहिए और दीर्घकालिक दृष्टि से निर्णय लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article