बिजनेस

300% का बंपर रिटर्न, PE 20 से कम! ₹1000 करोड़ मार्केट कैप वाले 9 स्टॉक्स का कमाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 2, 2026, 02:41 PM IST

पिछले करीब 1 साल में शेयर बाजार की हालत पस्त है। लेकिन, फिर भी कुछ ऐसे शेयर हैं, जिन्होंने आकर्षक वैल्यूशन पर शानदार रिटर्न दिया है। यहां ऐसे ही 10 स्टॉक्स की लिस्ट चेक करें।

Image

इन स्टॉक्स में दमदार मोमेंटम

VFM Stocks : शेयर बाजार में जब बड़ी कंपनियों के शेयरों में उतार-चढ़ाव बढ़ जाता है और निवेशकों को हर तेजी के बाद गिरावट का डर सताता है, उसी माहौल में कुछ छोटे और मिडकैप शेयर चुपचाप बड़ा खेल कर रहे हैं। इन शेयरों की खासियत सिर्फ यह नहीं है कि इन्होंने पिछले एक साल में निवेशकों का पैसा दोगुना या तीन गुना किया है। असली कहानी इनके ताबड़तोड़ रिटर्न के बावजूद इनके आकर्षक वैल्यूएशन में छिपी है।

तीन कसौटियों पर परखे गए स्टॉक्स

हम जिन स्टॉक्स की बात कर रहे हैं, उन्हें तीन कसौटियों पर परखा गया। पहली शर्तें यह रखी गई कि कंपनी का बाजार पूंजीकरण (Market Cap) ₹1,000 करोड़ से ज्यादा हो। इसके साथ ही P/E 20 से कम और पिछले 1 साल का Stock Return 100% से ज्यादा हो। इस स्क्रीनिंग टेस्ट में कुल 9 शेयर सामने आए। इनमें सबसे ज्यादा 1 साल का रिटर्न Bhagyanagar India ने दिया है, जिसने 316.80% की छलांग लगाई।

कई गुना बढ़ी कीमत फिर भी P/E 20 से नीचे

P/E यानी Price-to-Earnings Ratio यह बताता है कि निवेशक कंपनी की हर ₹1 की कमाई के लिए बाजार में कितनी कीमत चुकाने को तैयार हैं। सामान्य तौर पर किसी कंपनी का P/E जितना कम होगा, उतना ही कम Earnings Multiple बाजार उसे दे रहा होता है। आमतौर पर कम P/E को Value Stock के तौर पर देखा जाता है। हालांकि, कम P/E अपने आप में हमेशा सस्ता शेयर होने की गारंटी नहीं है। असली बात है कि कंपनी का P/E उसके सेक्टर और उसकी कमाई की रफ्तार के मुकाबले कितना है।

P/E के र्मोचे पर किस स्टॉक में कितना दम?

शेयर P/E1 साल ReturnSector P/Eक्या P/E Sector से नीचे?
Bhagyanagar India19.87316.80%~15.27❌ नहीं
Venus Remedies18.88245.95%~37.15–69.10✅ हाँ
Modison15.72205.16%~41.47✅ हाँ
Hindusthan Insulators13.38188.30%~42.45✅ हाँ
Rashi Peripherals16.81188.14%~50.47✅ हाँ
Gayatri Projects8.06144.85%~10.76✅ हाँ
Utssav CZ Gold18.11130.30%~51.63✅ हाँ
Tamilnad Mercantile Bank9.88115.01%~10.19✅ थोड़ा
Sportking India17.91108.29%~108.32✅ बहुत बड़ा अंतर

क्या ये सच में ‘छिपे हुए हीरे’ हैं?

कम P/E , तेज अर्निंग ग्रोथ सेक्टर से कम वैल्यूएशन, बढ़ता शेयर प्राइस किसी शेयर को आकर्षक तो बनाता है। लेकिन सिर्फ ये वजहें किसी शेयर पर दांव लगाने की पर्याप्त वजह नहीं।

डिस्क्लेमर: यह स्टोरी केवल स्टॉक स्क्रीनिंग की जानकारी देने के लिए लिए है। यह किसी शेयर को खरीदने या बेचने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है। निवेश का फैसला करने से पहले अपने निवेश सलाहकार से सलाह जरूर लें।

End of Article