2027 में कहां बनेंगे कमाई के नए मौके? हर्ष गोयनका ने बताए 10 बिजनेस ट्रेंड्स

दिग्गज कारोबारी हर्ष गोयनका के मुताबिक AI, डेटा सेंटर और डिफेंस से लेकर सेमीकंडक्टर, फूड प्रोसेसिंग और स्पिरिचुअल टूरिज्म तक 10 ऐसे सेक्टर हैं, जहां 2027 में कारोबार के नए अवसर उभर सकते हैं।

2027 Business Trends : नया साल कारोबार की दुनिया के लिए कौन से नए अवसर लेकर आएगा? आने वाले समय में किन सेक्टर्स में निवेश, टेक्नोलॉजी और कंजम्पशन का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है? आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति हर्ष गोयनका ने ऐसे ही सवालों के जवाब में भारत के 10 बिजनेस ट्रेंड्स की लिस्ट साझा की है, जिन पर 2027 में नजर रहेगी।

2027 business trends

अगले साल इन 10 सेक्टर में दिखेगी ग्रोथ

गोयनका ने 24 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, '10 बिजनेस ट्रेंड्स टू वॉच इन इंडिया इन 2027'। उनकी इस लिस्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा सेंटर, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, रिन्यूएबल एनर्जी, हेल्थकेयर और लग्जरी कंजम्पशन जैसे सेक्टर शामिल हैं। खास बात यह है कि इसमें फूड प्रोसेसिंग, एग्री-टेक और स्पिरिचुअल टूरिज्म जैसे क्षेत्र भी जगह पाने में सफल रहे हैं। आखिर क्यों गोयनका ने 2027 में इन 10 क्षेत्रों में कारोबार और रोजगार के नए अवसर पैदा देखे हैं, जानते हैं।

End of Feed