Veg And Non Veg Thali:शाकाहारी थाली हुई महंगी तो चिकन ने नॉन वेज पर दी राहत, जानें जेब पर कितना असर

Veg And Non Veg Thali: जनवरी में दाल, चावल, प्याज और टमाटर जैसी वस्तुओं के दाम बढ़ने से घर में बनी शाकाहारी थाली महंगी हो गई। वहीं पोल्ट्री दरों में गिरावट से मांसाहारी थाली के दामों में गिरावट आई।

Veg And Non Veg Thali: शाकाहारी थाली जनवरी महीने में सालाना आधार पर पांच प्रतिशत महंगी हो गई। जबकि मांसाहारी थाली 13 प्रतिशत सस्ती हो गई। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। जनवरी में दाल, चावल, प्याज और टमाटर जैसी वस्तुओं के दाम बढ़ने से घर में बनी शाकाहारी थाली महंगी हो गई। वहीं पोल्ट्री दरों में गिरावट से मांसाहारी थाली के दामों में गिरावट आई। पिछले साल के समान महीने की तुलना में इस साल जनवरी में उत्पादन बढ़ने से ब्रॉयलर मुर्गे की कीमतें 26 प्रतिशत गिरने से मांसाहारी थाली की लागत में गिरावट दर्ज की गई।

veg non veg thali

शाकाहारी थाली हुई महंगी

कितनी हुई सस्ती

क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स (एमआईएंडए) रिसर्च की तरफ से जारी 'राइस रोटी रेट' अनुमान के मुताबिक, जनवरी में दाल, चावल, प्याज और टमाटर जैसी वस्तुओं के दाम बढ़ने से घर में बनी शाकाहारी थाली महंगी हो गई। वहीं पोल्ट्री दरों में गिरावट से मांसाहारी थाली के दामों में गिरावट आई।रिपोर्ट कहती है कि प्याज और टमाटर की कीमतों में पिछले महीने सालाना आधार पर क्रमश: 35 प्रतिशत और 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से शाकाहारी थाली की लागत बढ़ गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, शाकाहारी थाली में 12 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाले चावल के दाम जनवरी महीने में 14 प्रतिशत बढ़े जबकि नौ प्रतिशत हिस्सा रखने वाली दालों की कीमतें 21 प्रतिशत तक बढ़ गईं।

End of Feed