बिजनेस

Vedanta Dividend: वेदांता कराएगी बैठे-बैठे कमाई, देगी डिविडेंड, 16 अक्टूबर है रिकॉर्ड डेट

Vedanta Dividend 2024 Record Date: डिविडेंड एक कंपनी द्वारा अपने निवेशकों को बिजनेस में उनके निवेश के लिए दिया जाने वाला रिवार्ड है। इसकी पेमेंट इनकम से नकद में की जाती है। डिविडेंड की कैलकुलेशन हमेशा प्रत्येक स्टॉक के फेस वैल्यू पर की जाती है और उसका भुगतान किया जाता है।

Image

वेदांता देगी डिविडेंड

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • वेदांता देगी डिविडेंड
  • 16 अक्टूबर है रिकॉर्ड डेट
  • आज होगा बड़ा ऐलान

Vedanta Dividend 2024 Record Date: अनिल अग्रवाल की वेदांता लिमिटेड आज बुधवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए इक्विटी शेयरों पर चौथे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा करेगी। इससे पहले कंपनी को मंगलवार को इसका ऐलान करना था। हालांकि, कुछ कारणों से, वेदांता ने इसे टाल दिया और नई तारीख की घोषणा की। वेदांता ने कल रात कहा था कि कुछ अप्रत्याशित परिस्थिति के कारण, बोर्ड की बैठक अब 09 अक्टूबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। बता दें कि वेदांता उन चुनिंदा कंपनियों में से एक है, जो लगातार डिविडेंड देती हैं।

ये भी पढ़ें -

क्या होता है डिविडेंड (What Is Dividend)

डिविडेंड एक कंपनी द्वारा अपने निवेशकों को बिजनेस में उनके निवेश के लिए दिया जाने वाला रिवार्ड है। इसकी पेमेंट इनकम से नकद में की जाती है। डिविडेंड की कैलकुलेशन हमेशा प्रत्येक स्टॉक के फेस वैल्यू पर की जाती है और उसका भुगतान किया जाता है।

कितनी है रिकॉर्ड डेट (Vedanta Dividend Record Date)

वेदांता ने चालू वित्त वर्ष के अगले डिविडेंड के लिए 16 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट के रूप में फिक्स किया है। इस बीच आज बुधवार 9 अक्टूबर को वेदांता के शेयर में हल्की कमजोरी आई। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 1 रु या 0.20 फीसदी की कमजोरी के साथ 0.20 रु पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक डिविडेंड इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article