बिजनेस

Vedanta Dividend 2024: घर बैठे कमाई! 850 फीसदी डिविडेंड का ऐलान, आज है आखिरी मौका

Vedanta Share: वेदांता लिमिटेड ने 850% डिविडेंड का ऐलान किया है। 24 दिसंबर को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट है। जानें वेदांता डिविडेंड के बारे में सारी जानकारी और क्या आपको आज शेयर खरीदने चाहिए।

Image

वेदांता डिविडेंड।

Photo : Twitter

Vedanta Dividend 2024: वेदांता लिमिटेड के शेयर आज निवेशको के नजर में रहेंगे। वेदांता कंपनी ने 2024 के चौथे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। निवेशकों के लिए आज, 23 दिसंबर, वेदांता के शेयर खरीदने का आखिरी दिन है क्योंकि कंपनी ने 24 दिसंबर को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट निर्धारित की है। इस डिविडेंड का भुगतान प्रति शेयर 8.50 रुपये के रूप में किया जाएगा।

वेदांता डिविडेंड 2024 अमाउंट

वेदांता लिमिटेड ने अपने निवेशकों को 850% डिविडेंड देने की घोषणा की है, जो कि प्रति शेयर 8.50 रुपये के बराबर है। यह पैसा कंपनी के प्रत्येक शेयर के 1 रुपये के फेस वैल्यू पर बेस्ड होगा।

वेदांता डिविडेंड 2024 एक्स-डेट

वेदांता लिमिटेड ने चौथे अंतरिम डिविडेंड के लिए एक्स-डेट 24 दिसंबर निर्धारित की है। इसका मतलब है कि यदि आप डिविडेंड का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपको 23 दिसंबर तक शेयर खरीदने होंगे।

वेदांता डिविडेंड 2024 रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 24 दिसंबर तय की है। इस दिन तक जिनके पास वेदांता के शेयर होंगे, उन्हें डिविडेंड मिलेगा।

वेदांता डिविडेंड 2024 पेमेंट डेट

वेदांता लिमिटेड ने अभी तक इस डिविडेंड के भुगतान की तिथि की घोषणा नहीं की है। हालांकि, आमतौर पर भुगतान रिकॉर्ड डेट के बाद कुछ सप्ताहों में किया जाता है।

वेदांता के शेयर प्राइस आज

वेदांता के शेयर सोमवार को मामूली बढ़त के साथ 477.30 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। शेयर का उच्चतम स्तर 484.50 रुपये और न्यूनतम स्तर 476 रुपये था। इस समय कंपनी का कुल मार्केट कैप ₹1.86,लाख करोड़ है।

वेदांता डिविडेंड इतिहास

इस वर्ष वेदांता ने अब तक तीन बार डिविडेंड का भुगतान किया है – मई में ₹11, अगस्त में ₹4, और सितंबर में ₹20। पिछले साल कंपनी ने ₹12.50, ₹20.50, ₹18.50 और ₹11 के डिविडेंड का ऐलान किया था।

वेदांता बोनस इतिहास

वेदांता लिमिटेड ने 2008 में अपने शेयरधारकों के लिए 1:1 के अनुपात में बोनस घोषित किया था।

वेदांता डिविडेंड यील्ड

वर्तमान बाजार मूल्य पर, वेदांता लिमिटेड का डिविडेंड यील्ड 9.88% है, जो निवेशकों के लिए आकर्षक है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article