US stock market crash: ट्रंप के बयान से थर्राया शेयर बाजार! 1,000 अंकों की गिरावट से निवेशकों में मची अफरा-तफरी

US stock market crash: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पावेल पर तीखी टिप्पणी के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। Dow Jones 1,000 अंकों से गिर गया जबकि Nasdaq और S&P 500 में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। ट्रंप के इस कदम ने निवेशकों में फेड की स्वतंत्रता को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Trump Fed Powell, Dow Jones falls, Nasdaq news: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल पर तीखे हमलों के बाद सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। निवेशकों को केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता पर खतरा महसूस हो रहा है, वहीं पहले से ही व्यापार युद्ध की चिंता से बाजार दबाव में हैं। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1,053 अंकों की गिरावट के साथ 38,089.14 पर पहुंच गया, जबकि S&P 500 में 145 अंक और नैस्डैक में 499 अंकों की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

US Stock Market Fall Reason

अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट

व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार केविन हैसेट ने कहा कि ट्रंप पावेल को हटाने के विकल्प पर विचार कर सकते हैं। इसके बाद से बाजारों में बेचैनी और बढ़ गई है। स्विसक्वोट बैंक की विश्लेषक इपेक ओजकार्डेस्काया ने कहा, "अब सवाल यह है कि क्या पावेल को निकाला जा सकता है। हालांकि ट्रंप के पास वो अधिकार नहीं हैं, लेकिन बाजार इससे अस्थिर हो सकते हैं।"

End of Feed